{"_id":"5a77325a4f1c1bb1208b74e5","slug":"111517761114-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने सुनी धनेड़ के लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने सुनी धनेड़ के लोगों की समस्याएं
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। विस क्षेत्र हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने रविवार को ग्राम पंचायत धनेड़ का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर उन्होंने लोगों का मतदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गांव खठवीं धार में संत गुरु रविदास का प्रकटोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष बलदेव धीमान ने कहा कि लोगों को संतों की शिक्षाओं से समाज को उत्थान के लिए काम करने की जरूरत है। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गुरु रविदास एक साधारण व्यक्ति नहीं थे। उन्होंने जातपात मिटाने के लिए अपने दोहों व कविताओं से प्रचार किया। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष बलदेव धीमान, हरीश शर्मा, गुरु रविदास मेटी के प्रधान राज कुमार, सतीश कंवल आदि उपस्थित रहे। वहीं ग्राम केंद्र तलासी में विधायक नरेंद्र ठाकुर ने लोगों का चुनाव में साथ देने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर विधायक ने लोगों की जनसमस्याओं भी सुनीं। लोगों की कई समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया। इस मौके पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष सोनी कुमार, प्रधान जोगिंद्र कंवर, उपप्रधान अनिल शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य विजय कुमार, बूथ प्रधान अजय शर्मा, वार्ड पंच बली राम, पूर्व प्रधान उर्मिला देवी, महिला मंडल प्रधान तलासी विमला देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन