फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आधे रास्ते में हांफ गई निगम की बस, बिझड़ी में इंतजार करते रहे यात्री

आधे रास्ते में हांफ गई निगम की बस, बिझड़ी में इंतजार करते रहे यात्री

Sun, 28 Jan 2018 10:50 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
आधे रास्ते में हांफ गई निगम की बस, बिझड़ी में इंतजार करते रहे यात्री
बड़सर(हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस शनिवार को आधे रास्ते में ही हांफ गई। यात्री बिझड़ी में देर शाम तक बस का इंतजार करते रहे। मैहरे से उखली जा रही सरकारी बस शाम करीब छह बजे मंगनोटी गांव के पास खराब हो गई। जिसके कारण धंगोटा व उखली जाने वाले यात्रियों को निजी गाड़ियों से जाना पड़ा। बस का रूट गांवों के लिए घुमावदार होने से मैहरे से धंगोटा व उखली जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। धंगोटा क्षेत्र के ग्रामीणों ने मैहरे से उखली रूट पर सीधी बस लगाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उखली व धंगोटा क्षेत्र के लोगों सुखदेव, बांकू राम, सतीश कुमार, राजेश कुमार, सुनीता कुमारी, योगराज, अमित कुमार, श्रवण कुमार का कहना है कि दोपहर डेढ़ बजे हमीरपुर से उखली वाया गलोड़, मैहरे, बिझड़ी के लिए एक बस रवाना होती है। जो शाम पांच बजे मैहरे से उखली वाया हरसौर, गारली, खेड़ी, मंगनोटी, सोहारी होते हुए शाम 6:30 बजे बिझड़ी पहुंचती है तथा बिझड़ी से वाया धंगोटा होते हुए उखली को जाती है। शनिवार शाम तक बस नहीं आने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि वे निजी वाहनों की मदद से गंतव्य तक पहुंच पाए। धंगोटा क्षेत्र के लोगों ने परिवहन निगम से मैहरे से उखली के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मंाग की है। लोगों ने कहा कि बिझड़ी से आगे चार पंचायतों धंगोटा, बल्ह विहाल, भैल तथा समताना के गांवों के लोगों के लिए शाम के लिए एक मात्र बस सुविधा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक अनूप राणा का कहना है कि बस में तकनीकी खराबी आने से असुविधा हुई है। उन्होंने कहा कि इतनी दूरी के लिए बस सुविधा मुहैया नहीं हो सकती है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि मैहरे से सीधा उखली के लिए नया बस रूट शुरू करना संभव नहीं है। नए रूट के लिए एक लंबी प्रक्रिया है और इसमें काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed