{"_id":"5a6cafcb4f1c1b84268b6b4e","slug":"111517072331-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने पीलिया रोग के बारे में अलर्ट किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने पीलिया रोग के बारे में अलर्ट किया जारी
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर ने जलजनित पीलिया रोग के बारे में अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सवित्री कटवाल ने लोगों को जलजनित रोग पीलिया से बचने के लिए सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार सूखे की स्थिति बनी रहने से पानी की कमी और पानी के दूषित होने से पीलिया के मामले प्रदेश में सामने आए हैं। सवित्री कटवाल ने कहा कि हैपेटाइटस-ए और ई के केस भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हैपेटाइटस वायरस मनुष्य के लीवर को प्रभावित करता है। जो आमतौर पर पीलिया के रूप में जाना जाता है।
यह रोग दूषित पानी के पीने तथा दूषित खाना खाने से फैलता है। इस कारण बुखार, उल्टी, भूख की कमी, थकान, कमजोरी, पेट में दर्द, त्वचा और आंखों का रंग पीला पड़ जाता है जिससे की जान भी जा सकती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि पानी को उबालकर ही प्रयोग करें, आसपास के पानी के स्रोतों को साफ रखें, खुले में शौच न करें, साफ व ताजा खाना ही खाएं। कटवाल ने कहा कि दस्त होने पर अधिक तरल पेय प्रयोग करें तथा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से संपर्क करें।