फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   110 routes of HRTC remain closed on Christmas holiday

क्रिसमस की छुट्टी पर एचआरटीसी के 110 रूट रहे बंद

Sun, 26 Dec 2021 12:45 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
110 routes of HRTC remain closed on Christmas holiday
बस अड्डा हमीरपुर पर 12 बजकर 13 मिनट पर प्रवेश द्वार के पास बसों का इंतजार करने बैठे यात्री। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। समय दोपहर 12 बजकर 14 मिनट हुए हैं। बस अड्डा हमीरपुर के प्रवेश द्वार पर बसों के इंतजार के लिए लोगों की भीड़ लगी है। इस दौरान पूरे बस अड्डे पर निगम की महज एक बस ही रूट पर जाने के लिए काउंटर पर लगी है। यह बस भी हमीरपुर से धनेटा के लिए लगी है। इस बस में आधा दर्जन के करीब सवारियां बैठी हैं। 12 बजकर 21 मिनट पर बस अड्डे के बाहर प्रवेश द्वार से निकासी द्वार तक की सीढ़ियों पर पर बैठकर यात्री बसों का इंतजार कर रहे हैं। यह यात्री लंबलू, भोरंज, जाहू, नालटी, अणु, कुठेड़ा, सुजानपुर, मैहरे, सलौणी रंगस, कांगू आदि स्थानों पर जाने के लिए सरकारी बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इन रूटों के लिए कोई बस नहीं है। वहीं, कई लोग तो निजी बस में ही बैठ गए, लेकिन जिन रूटों के लिए निजी बस भी नहीं है, वह टैक्सियां लेने के लिए टैक्सी स्टैंड की ओर गए।
विज्ञापन

12 बजकर 34 मिनट पर बस अड्डे में सामान लेकर खड़ी महिलाएं बसों का इंतजार कर रही हैं, लेकिन सरकारी बस नहीं है। हमीरपुर डिपो के कुल 157 रूटों में से शनिवार को महज 47 रूटों पर ही बसें चलीं। जबकि, 110 रूट बंद रहे। इन 110 रूटों में चार अंतरराज्यीय और 106 लोकल रूट बंद रहे। 106 रूटों पर बसें बंद रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग टैक्सियों में अपने गंतव्य तक पहुंचे। उन्हें आर्थिक हानि के साथ-साथ समय की हानि भी हुई। बस अड्डा हमीरपुर के प्रभारी यशपाल ने कहा कि छुट्टी के चलते 110 रूटों पर बसें नहीं गईं। इनसे अधिकतर लोकल रूटों पर ही बस सेवा बंद थी। छुट्टी वाले दिन सवारियों की कमी के रहते निगम प्रबंधन केवल महत्वपूर्ण रूटों पर ही बसें भेजता है। जरूरी रूटों पर बसें गईं थी।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग-
काफी देर तक बस अड्डे पर इंतजार करना पड़ा : रमेश
रमेश चंद ने कहा कि लोकल रूटों पर बसें चलनी चाहिए। केवल सरकारी कर्मचारियों को ही छुट्टी होती है, जबकि निजी कामों पर जाने वाले और अन्य प्राइवेट नौकरी करने वाले अपने कार्यस्थलों पर जाते हैं। शनिवार को बसें न होने के कारण काफी देर तक बस अड्डे पर इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बस अड्डे पर बिना मास्क के भी बहुत लोग घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की सहूलियत के लिए सभी लोकल रूटों पर चले बसें : युद्धवीर
युद्धवीर पटियाल ने कहा कि लोगों की सहूलियत के लिए सभी लोकल रूटों पर अब बसें पहले की तरह चलाई जाएं। बसें न होने के कारण लोगों को अड्डे पर घंटों इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जहां सरकारी बसों में किराये में रियायत मिलती है, वहीं शनिवार को उन्हें प्राइवेट बसों में अधिक किराया देकर अपने गंतव्य जाना पड़ा।
लोकल सवारियों को नहीं बैठाते प्राइवेट बस वाले: अनीता
अनीता देवी ने कहा कि अणु जाना है पर सरकारी बस नहीं है। प्राइवेट बस वाले लोकल सवारियों को नहीं बैठाते हैं। इस कारण परेशानी होती है। सरकारी बसें चलनी चाहिए, ताकि लोगों को अपने गं जाने में परेशानी न हो।

निगम ने काफी रूट रखे हैं बंद : आदित्य
आदित्य ने कहा कि बसें न होने से अपने गंतव्य तक जाने में देरी हुई। उन्होंने कहा कि निगम ने काफी रूट बंद रखे हैं। जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। उन्होंने मांग की है कि लोकल रूटों पर बसें चलनी चाहिए, ताकि परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed