{"_id":"5ccc7d38bdec22073f3f07e8","slug":"101556905272-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्रों को छात्रवृति की जाएगी प्रदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्रों को छात्रवृति की जाएगी प्रदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। संजीवनी परमार्थ न्यास की ओर से इस वर्ष भी संजीवनी मेधावी योजना के तहत दसवीं कक्षा के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। न्यास के अध्यक्ष बलदेव धीमान ने कहा कि छात्रवृत्ति की परीक्षा के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई है। परीक्षा परिणाम में मेरिट में आए छात्रों को इस योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 10000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 7500 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 5000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि छात्रवृत्तियां लगभग एक लाख रुपये की हमीरपुर जिला में मेधावी छात्रों को वितरित की जाएंगी। यह छात्रवृत्ति सरकारी छात्रवृत्ति के अतिरिक्त दी जाएगी। धीमान ने कहा कि परीक्षा शुल्क सौ रुपये रहेगा। छात्र न्यास की वेबसाइट पर छात्रवृत्ति फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। धीमान ने कहा छात्र शुल्क राशि और छात्रवृत्ति फार्म नोडल अधिकारी सुरेंद्र कुमार, नशीम राजा, करतार सिंह चौहान, आरती कटोच और डिंपल कटोच के पास जमा करवा सकते हैं। उन्होंने स्कूलों के प्रधानाचार्यों से आह्वान किया कि वह इस छात्रवृत्ति के बारे में प्रार्थना सभा में छात्रों को बताएं। धीमान ने अभिभावकों से आह्वान किया है कि वह बच्चों को परीक्षा में बैठने का मौका दें।