फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   उपमंडल की खस्ताहल सड़कों पर पंचायत समिति भड़की

उपमंडल की खस्ताहल सड़कों पर पंचायत समिति भड़की

Wed, 17 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायत समिति नादौन की बैठक बुधवार को पंचायत समिति नादौन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद पठानिया ने की। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला परिषद के उपाध्यक्ष चंदूलाल चौधरी और खंड विकास अधिकारी तविंद्र चनौरिया विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में 14वें वित्त आयोग के तहत विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया। पंचायत समिति सदस्यों ने विधानसभा क्षेत्र नादौन के तहत खस्ताहाल सड़कों पर नाराजगी जाहिर की। समिति ने लोनिवि से सड़कों को पक्का करने की मांग उठाई गई। बैठक में विशेष तौर पर ऐसी सड़कों को शामिल किया जा रहा है, जहां से एंबुलेंस से रोगियों को लेने और ले जाने की सुविधा बंद हो गई हो। बैठक के दौरान सरकार से आह्वान किया गया है कि सोलर लाइट आवंटन के लिए पंचायत समिति सदस्यों की सहभागिता 10 फीसदी तक निश्चित की जाए। इसके अलावा आयुष्मान भारत के अंतर्गत जागरूकता अभियान में पंचायत समिति सदस्यों का सहयोग लेने का निर्णय लिया गया। शहर की सफाई व्यवस्था सही होने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष ने भवन मालिकों को चेतावनी दी है कि यदि कोई भी स्थानीय परिवार अपने मकान में प्रवासियों को ठहराता है तो उनके लिए शौचालय की व्यवस्था करें। किसानों को गेहूं और सब्जियों के बीज समय पर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed