{"_id":"5af5cf6e4f1c1be4408b4802","slug":"101526058862-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर तीन ट्रैक्टर जब्त कर वसूला 15 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर तीन ट्रैक्टर जब्त कर वसूला 15 हजार जुर्माना
Updated Fri, 11 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल पुलिस ने शुक्रवार सुबह अवैध खनन करने पर तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। पुलिस ने इन ट्रैक्टर मालिकों से 15300 रुपये जुर्माना वसूल किया है। थाना प्रभारी सजानपुर श्यामलाल की अगुवाई में विशेष अभियान चलाया गया। उपमंडल की खड्डों और ब्यास नदी में हो रहे अवैध खनन की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाकाबंदी की और खड्डों से अवैध खनन कर निर्माण सामग्री लाने वाले तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है। शुक्रवार सुबह सुजानपुर क्षेत्र के आसपास नाकाबंदी करके यह चालान किए गए हैं। चालान के साथ ट्रैक्टर में रखी गई भवन निर्माण सामग्री जब्त कर ली गई है। सुजानपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन