{"_id":"59ff5a614f1c1bd9538bb2d0","slug":"101509907041-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर में योगी, तो भोरंज में होंगे राज बब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर में योगी, तो भोरंज में होंगे राज बब्बर
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर में योगी तो भोरंज में होंगे राज बब्बर
ऐतिहासिक चौगान में पूर्व मुख्यमंत्री के पक्ष में होगी जनसभा
कल भोरंज में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी चुनाव प्रचार
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सोमवार को सुजानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के लिए साढ़े बाहर बजे ऐतिहासिक चौगान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला हमीरपुर में योगी आदित्यनाथ की यह पहली जनसभा है।
वहीं बॉलीवुड अभिनेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर बस्सी के शम्मू ताल में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। भोरंज में कांग्रेस के किसी बड़े नेता की यह पहली जनसभा होगी। ब्लॉक कांग्रेस भोरंज के अध्यक्ष राजीव मेहर ने बताया कि जनसभा सुबह साढ़े दस बजे आयोजित की जाएगी। इसके बाद 6 नवंबर को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आ रही हैं। वह भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमारी के लिए चुनावी जनसभा करेंगी। स्टार प्रचारकों के हमीरपुर पहुंचने से चुनावी माहौल काफी गर्मा गया है। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हमीरपुर के बिझड़ी, ताल और सुजानपुर में तीन चुनावी रैलियां कीं। मतदान की तिथियां नजदीक आते ही चुनावी रैलियां की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है।