फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shri Krishna advent took place at Samtana at midnight, accompanied by the blowing of the conch.

Hamirpur (Himachal) News: समताना में आधी रात शंखनाद के साथ हुआ श्रीकृष्ण का प्राकट्य

Sat, 05 Sep 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 05 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna advent took place at Samtana at midnight, accompanied by the blowing of the conch.
गौठीय मठ दंगड़ी में  जनमाष्टमी पर उमड़ी भीड़। स्रोत : मठ
बिझड़ी/भरेड़ी/सुजानपुर (हमीरपुर)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिलेभर के मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिवपुरी धाम समताना में श्रीकृष्ण प्राकट्य उत्सव के तहत संकीर्तन संध्या आयोजित हुई।
विज्ञापन

इस संबंधी महंत शेखर सुमन महाराज ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दिनभर श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर श्रीकृष्ण के दर्शन किए।
विज्ञापन

शाम सात से रात 11 बजे तक संकीर्तन संध्या आयोजित हुई। रात 11:30 बजे राधा-कृष्ण की झांकी निकाली गई। रात 12 बजते ही शंखनाद के साथ श्रीकृष्ण का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। वहीं, महाआरती के बाद श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाया गया। रात 12:30 बजे मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत पूर्ण किया।
इसके अलावा सुजानपुर के प्राचीन ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दिनभर मंदिर परिसर श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा।
वहीं, काली माता मंदिर सुजानपुर के वार्ड नंबर पांच की ओर से मुख्य बाजार में शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया।
उधर, भोरंज उपमंडल के बड़ैहर में राधा-कृष्ण कमेटी की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी निकाली गई। झांकी बड़ैहर से शुरू होकर भरेड़ी, धमरोल और भौर से होकर गुजरी। इस दौरान पूरा क्षेत्र श्रीकृष्ण के जयकारों और भजनों से भक्तिमय हो गया।

भोटा बाजार स्थित शिव एवं शीतला माता मंदिर में भी जन्माष्टमी के अवसर पर चौकी का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed