फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   101 cadets selected in Agniveer recruitment

Hamirpur (Himachal) News: अग्निवीर भर्ती में 101 कैडे्ट का चयन

Thu, 04 Jun 2026 05:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर की अग्निवीर भर्ती रैली में फोर एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर के 101 एनसीसी कैडे्ट भर्ती हुए हैं। फोर एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जीपी सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में 10 फीसदी युवा फोर एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर से चयनित हुए हैं, जो बड़ी उपलब्धि है। अभी रेजिमेंट और सेंटर में भर्ती हुए युवाओं का डेटा आना शेष है। बीते वर्ष फोर एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर में 27 कैडेट्स अग्निवीर में भर्ती हुए थे जबकि 13 कैडेट्स ऑफिसर रैंक पर भर्ती हुए हैं। चयनित कैडेट्स एनआईटी, सीपीयू और सैनिक स्कूल से शामिल हैं। उन्होंने कहा जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में चार जून से तीन जुलाई तक वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें कैडे्टस को तीन चरणों में ड्रिल, फायरिंग के साथ पहाड़ चढ़ने, साइकिलिंग सहित अन्य प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed