फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   10 thousand devotees visited Baba Balak Nath

Hamirpur (Himachal) News: 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बालक नाथ के दर्शन

Sun, 21 Apr 2024 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
10 thousand devotees visited Baba Balak Nath
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
विज्ञापन

चैत्र मेले के समापन के बाद भी मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी/दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेले के समापन के बाद भी शनिवार और रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे मंदिर को खुला रखा गया था ताकि श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा के दर्शन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। रविवार सवेरे ही पंजाब सहित बाहरी राज्यों के श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए कतार में लग गए थे। कड़ी धूप के बीच श्रद्धालु दिनभर दर्शनों के लिए लाइनों में खड़े रहे। मंदिर में शाम तक 10 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर में यातायात को नियंत्रित करने के लिए मंदिर न्यास की ओर से पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए थे ताकि सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु दर्शन कर सकें। बाबा बालक नाथ मंदिर में 14 मार्च से 14 अप्रैल तक चैत्र मेले आयोजित किए। ऐसे में अब मेलों के समापन के बाद भी श्रद्धालु काफी संख्या में बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने कहा कि शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे मंदिर खुला रखा गया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed