{"_id":"61683f9e9605fb2cb37e5566","slug":"10-seats-of-ma-hindi-increased-in-hamirpur-college-now-40-students-will-be-able-to-get-admission-hamirpur-hp-news-sml387201396","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर कॉलेज में एमए हिंदी की दस सीटें बढ़ीं, अब 40 विद्यार्थी पा सकेंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर कॉलेज में एमए हिंदी की दस सीटें बढ़ीं, अब 40 विद्यार्थी पा सकेंगे प्रवेश
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में इस सत्र 2021-22 से एमए हिंदी में 10 सीटें बढ़ गई हैं। इससे पूर्व हमीरपुर कॉलेज में एमए हिंदी में कुल 30 सीटें थी। जो कॉलेज प्रशासन के आग्रह पर प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने इस सत्र से बढ़ाकर 40 कर दी हैं। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन बढ़ी हुई सीटों पर दाखिला पाने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 18 अक्तूबर तक कॉलेज की साइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिले समेत समीपवर्ती जिलों के विद्यार्थी राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। ऐसे में हिंदी विषय में एमए करने वाले विद्यार्थियों को सीटें न मिलने के कारण अन्य कॉलेजों की ओर रुख करना पड़ता था। अब कॉलेज में 10 सीटें और बढ़ा दी गई हैं। जिससे विद्यार्थियों को अन्य कॉलेजों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी कॉलेज साइट पर उपलब्ध करवाई गई है। इच्छुक विद्यार्थी 18 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।