{"_id":"62f7efd8662dd1563600831e","slug":"1-272-cases-disposed-of-in-lok-adalats-1-81-crore-recovered-hamirpur-hp-news-sml418358972","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालतों में निपटाए 1,272 मामले, 1.81 करोड़ किए वसूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालतों में निपटाए 1,272 मामले, 1.81 करोड़ किए वसूल
विज्ञापन
लोक अदालत में मामलों के निपटारों के लिए कोर्ट में पहुंचे लोग।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय हमीरपुर, सब जज कोर्ट बड़सर और नादौन में शनिवार को लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 2,597 मामले लोक अदालतों में पेश हुए। इनमें से 1,272 मामले मौके पर ही निपटा दिए गए। इनसे 1,80,92,858 रुपये निपटान राशि वसूल हुई। अधिकतर मामले बैंक से संबंधित थे। कई लोगों ने बैंक से ऋण ले रखे हैं, लेकिन बैंक की ओर से कई बार नोटिस जारी होने के बावजूद वह ऋण का भुगतान नहीं कर रहे थे। बैंक प्रबंधन ने न्यायालय में ऋणधारकों के खिलाफ मामले दर्ज करवाए थे।
इसके अलावा लोक अदालत में चेक बाउंस, सिविल, मोटर वाहन अधिनियम और न्यायालय में चालान पेश करने से पूर्व के मामलों को भी निपटाया गया। लोक अदालत से कई लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विकास भारद्वाज, सचिव अनीश कुमार ने मामलों की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि 2,597 मामले लोक अदालतों में पेश हुए। 1,272 मामले मौके पर ही निपटा दिए। उन्होंने कहा कि बैंक संबंधी 515 मामले आए, इनमें से 12 का निपटारा हुआ और 27,32,844 रुपये रिकवर हुए।
बीएसएनएल के 350 मामले आए, 40 का निपटारा हुआ और 44,009 रुपये रिकवर हुए। क्रिमिनल मामले 19 आए, इनमें से 15 का निपटारा हुआ। एनआईएस के 132 मामले आए, इनमें से 70 का निपटारा हुआ और 47,17,895 रुपये बरामद हुए। एमएसीटी के चार मामले आए और चारों का निपटारा कर तीन लाख रुपये बरामद किए गए। विवाह संबंधी 51 मामले आए, इनमें से 38 का निपटारा हुआ और 16,15,000 की राशि वसूल पाई गई। वहीं, 219 सिविल मामलों में 110 का निपटारा कर 3,32,330 रुपये रिकवर किए गए।