{"_id":"686fe19785e68e9eaf0030a2","slug":"hamirpur-a-ten-year-old-grandson-sleeping-next-to-his-grandmother-was-bitten-by-a-snake-and-died-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: दादी के बगल में सोये दस वर्षीय पोते को सांप ने काटा, बच्चे को अस्पताल ले गए परिजन; नहीं बच पाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: दादी के बगल में सोये दस वर्षीय पोते को सांप ने काटा, बच्चे को अस्पताल ले गए परिजन; नहीं बच पाई जान
Thu, 10 Jul 2025 09:22 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़ (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़ (हमीरपुर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 10 Jul 2025 09:22 PM IST
सार
जिला हमीरपुर के गांव दाड़ निवासी दक्ष कुमार जिसकी उम्र 10 साल थी उसकी सांप के काटने से मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
ग्राम पंचायत कश्मीर के गांव दाड़ निवासी दक्ष कुमार (10) की सांप के काटने से मौत हो गई। दक्ष राजकीय उच्च विद्यालय दाड़ में छठी कक्षा में पढ़ाई करता था। पहले तो परिजनों को अंदाजा नहीं हुआ कि बच्चे को क्या हुआ लेकिन जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले गए लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। दक्ष कुमार पुत्र कृष्ण दत्त रात को अपनी दादी के साथ कमरे में सोया हुआ था, तभी उसे सांप ने काट लिया। बच्चे को पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ ले गए। रात को ही यहां पर चिकित्सीय जांच में पता चला कि उसे सांप ने काटा है।
विज्ञापन
डॉ. मोहित डोगरा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। प्रधान सुरजीत कुमार ने कहा कि कृष्ण दत्त दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार पाल रहा है। परिवार अनुसूचित जाति से संबंध रखता है और पहले बीपीएल में भी था। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन