फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   halda festival begins in himachal

मशाल की रोशनी के बीच शुरू हुआ हाल्डा पर्व

Tue, 22 Jan 2013 10:26 AM IST
कोकसर (लाहौल-स्पीति)/ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)/ब्यूरो Updated Tue, 22 Jan 2013 10:26 AM IST
विज्ञापन
halda festival begins in himachal

जनजातीय क्षेत्रों में नववर्ष के आगमन पर मनाए जाने वाला धार्मिक पर्व हाल्डा रांगलो घाटी में आरंभ हो गया है। रविवार रात रांगलो के तेलिंग, लालिंग, खरचो, बोगचा, सरखंग, यूरामूर्ति समेत दर्जनों गांव में यह उत्सव मनाया गया।

विज्ञापन


रात 11 बजते ही ग्रामीणों ने निश्चित स्थान पर लकड़ी की मशाल लेकर एकत्रित हुए। इन मशालों को भूत-प्रेतों को भगाने के लिए जलाया जाता है। ग्रामीणों ने मशालों के साथ जमकर नृत्य भी किया।
विज्ञापन


कोकसर पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश ने बताया कि घाटी में हाल्डा उत्सव का खास महत्व माना जाता है। इस दिन गांव वालों को घरों से बाहर निकलने की मनाही होती है। इस दिन परिवार के सदस्य सुबह से ही परंपरा के तहत नौ प्रकार के व्यंजन पकाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिस्सू पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश कटोच ने बताया कि हाल्डा उत्सव में ग्रामीण रेडियो और टीवी भी नहीं देखते। बताया कि कुल देवता की पूजा अर्चना के बाद ही लोग टीवी देखते हैं। कहा कि चार दिन तक चलने वाले इस पर्व के दौरान गांव-गांव जाकर एक दूसरे को फूल भेंट करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed