फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Graduate students from tampering with the principal

छात्राओं से गलत काम करने पर पिट गए प्राचार्य

Sat, 21 Sep 2013 02:40 AM IST
अमर उजाला, पंजावर/ऊना।
अमर उजाला, पंजावर/ऊना। Updated Sat, 21 Sep 2013 02:40 AM IST
विज्ञापन
Graduate students from tampering with the principal
छात्राओं द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत करने के बाद पंडोगा के केसी शिक्षण संस्थान के  छात्रों ने प्रिंसिपल संजीव कुमार की पिटाई कर परिसर में जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। प्रिंसिपल ने कमरे में छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन


गुस्साए छात्रों को काबू में करने के लिए जिला मुख्यालय से पुलिस बुलानी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने विद्यार्थियों को शांत किया।

छात्राओं की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंसिपल के खिलाफ भादंसं की धारा 354-ए के तहत केस दर्ज किया गया है।

एक छात्रा ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि वीरवार को जब वह अपनी फीस रिफंड के लिए प्रिंसिपल के कमरे में गई तो उसने अपना पीए बनने का आफर दिया।

उसने 10 हजार रुपये वेतन देने की बात भी कही। प्रिंसिपल ने शिष्या से कहा कि वह उसे अपना दोस्त माने। उसने फोन पर बात करने की हिदायत भी दी।

दूसरी पीड़ित छात्रा ने शिकायत में लिखा है कि जब वह प्रिंसिपल के पास अपनी समस्या लेकर गई तो उसने उसे दोस्ती कर गले मिलने को कहा। उसका हाथ भी पकड़ लिया।
विज्ञापन


वह किसी तरह कमरे से बाहर आई और एक अध्यापिका को पूरी बात बताई। आरोप है कि प्राचार्य ने एक अन्य छात्रा के साथ भी गलत हरकतें की थीं।

प्रिंसिपल की करतूतों की जानकारी छात्रों को लगी तो वे आगबबूला हो उठे। उन्होंने शुक्रवार सुबह प्रिंसिपल के कालेज पहुंचते ही गेट पर उनकी पिटाई कर डाली।

छात्रों के तेवर देख प्रिंसिपल ने अपनी आफिस में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और किसी तरह जान बचाई। गुस्साए विद्यार्थियों ने कालेज परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी और इस दौरान एक मारुति कार समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी दूनी चंद और बाद में हरोली के थाना प्रभारी महेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।                                                                                                                                   -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed