फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   gang used to rob people by trapping them police arrested four people including two women in Manali

सावधान! जाल में फंसाकर लोगों को लूटता था गिरोह, मनाली में पुलिस ने दो युवतियों समेत चार को किया गिरफ्तार

Fri, 18 Oct 2024 09:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 18 Oct 2024 09:17 PM IST
सार

मनाली में पुलिस ने दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह युवाओं को जाल में फंसाकर लूटपाट करता था। जानें कैसे देते थे वारदात अंजाम...
 

विज्ञापन
gang used to rob people by trapping them police arrested four people including two women in Manali
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली में युवाओं को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मामले में पुलिस ने दो युवतियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान विशाल (32) निवासी जुन्गा, शिमला, दीपक (33), मनीमाजरा चंडीगढ़, पूजा (30), कुल्लू और ज्योति (34) मनीमाजरा, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। युवतियां युवाओं को जाल में फंसाकर अपने साथ ले जाती थीं और फिर ब्लैकमेल कर पैसे, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया जाता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


मनाली थाना में झारखंड के प्रदीप भागती की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता प्रदीप घर जाने के लिए बस स्टैंड मनाली पहुंचा। बस स्टैंड में एक महिला मिली और कहा कि महज 200 रुपये में कमरा किराये पर लेना है तो चलो। वह महिला के साथ ऑटो में अलेउ पहुंचा। वहां पहुंचते ही महिला ने कहा है कि अगर साथ रुकना है तो 2,000 रुपये लगेंगे। उसने उसे 2,000 रुपये दे दिए। इसके बाद महिला ने उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए और फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। दो युवक और एक महिला कमरे में आए और उसकी जेब से लगभग 5,000 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


शातिर गिरोह ने उसका एटीएम कार्ड ले लिया और फोन भी छीन लिया। फोन मांगने पर एटीएम का पासवर्ड मांगा। डरे सहमे प्रदीप ने पिन नंबर बताया तो शातिरों ने दस हजार रुपये निकाल लिए। सुबह उसे फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर निकाल दिया। धमकी दी कि 50 हजार का इंतजाम करो अन्यथा फोटो वायरल कर देंगे। थाना प्रभारी मनीष कुमार की अगुवाई में टीम बनाकर गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड और नेपाल की करेंसी बरामद
पुलिस ने मौके से 14 मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड और कुछ नेपाल की करेंसी भी बरामद की है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि मनाली में इस तरह के कुछ और गिरोह चलने की भी सूचना है। जल्द ही उन्हें भी दबोचा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed