{"_id":"66ddb2be5f3181258b0846cc","slug":"four-vehicles-collided-on-the-four-lane-three-injured-accident-happened-in-rishikesh-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फोरलेन पर चार वाहन आपस में टकराए, तीन घायल, ऋषिकेश में हुआ हादसा, एम्स में चल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फोरलेन पर चार वाहन आपस में टकराए, तीन घायल, ऋषिकेश में हुआ हादसा, एम्स में चल रहा उपचार
Mon, 09 Sep 2024 02:49 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (बिलासपुर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 09 Sep 2024 02:49 PM IST
सार
जिला बिलासपुर के ऋषिकेश में चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
फोरलेन पर ऋषिकेश में टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर ऋषिकेश में चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि एक गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों का उपचार एम्स में चल रहा है। झंडूता थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा रविवार दोपहर बाद हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार किरतपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने अचानक अपनी लेन बदल ली। इसके पीछे चल रहीं दो कारों के चालकों ने भी रफ्तार कम कर दी। लेकिन इन कारों के पीछे चल रहा ट्रक चालक रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख सका। उसने कारों को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों कारें आगे चल रहे ट्रक से जोर से टकरा गईं। पंजाब नंबर की एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार दो बच्चे और एक व्यक्ति घायल हो गए। इस कार में सवार एक अन्य महिला और दूसरी कार का चालक सुरक्षित हैं। घायलों की पहचान अयान (7), आयुष (9) और अनुज (39) निवासी जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन