फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former MLA Davinder Kumar Bhutto said came into politics to serve not for salary and pension

Davinder Kumar Bhutto: पूर्व विधायक भुट्टो बोले- राजनीति में सेवा करने के लिए आए, न कि सैलरी और पेंशन के लिए

Tue, 27 Aug 2024 07:28 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 27 Aug 2024 07:28 PM IST
सार

कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा है कि वह राजनीति में सेवा करने के लिए आए हैं, न कि सैलरी और पेंशन के लिए। उनके पास सरकार की ओर से दी जाने वाली सैलरी के एक-एक पैसे का हिसाब-किताब है।

विज्ञापन
Former MLA Davinder Kumar Bhutto said came into politics to serve not for salary and pension
देवेंद्र कुमार भुट्टो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दल-बदल कानून में अयोग्य घोषित विधायकों की पेंशन रोकने संबंधी विधेयक लाने को लेकर कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा है कि वह राजनीति में सेवा करने के लिए आए हैं, न कि सैलरी और पेंशन के लिए। जनता की सेवा निरंतर करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने एक भी काम जनहित में नहीं किया और उल्टा जनता पर बोझ डाला गया।

विज्ञापन


भुट्टो ने कहा है कि उन्हें जनता ने विधायक बनाया था। जनता के फैसले से ही विधानसभा में पहुंचे थे और जनता की सेवा निरंतर करते रहेंगे। उनके पास सरकार की ओर से दी जाने वाली सैलरी के एक-एक पैसे का हिसाब-किताब है कि अपनी सैलरी का एक-एक पैसा जनता की सेवा के लिए कहां लगाया है। वर्तमान में जो फैसला लिया जा रहा है, इस तरह के फैसले का उनके राजनीतिक करिअर पर कोई असर नहीं पड़ता है। अभी लंबी राजनीतिक पारी है और कई बार विधायक बनकर आएंगे और विधायक बनकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed