फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Father accused of misdeed his minor daughter mother file complaint at Rampur police station

रिश्तों का कत्ल: पिता पर लगाया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, मां ने रामपुर थाना में दर्ज कराई शिकायत

Thu, 25 Dec 2025 08:45 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 25 Dec 2025 08:45 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। वहीं, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानें पूरा मामला...
 

विज्ञापन
Father accused of misdeed his minor daughter mother file complaint at Rampur police station
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रामपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। यह आरोप बेटी की मां ने लगाया है। मामले की शिकायत रामपुर थाना में दर्ज कराई है। शिकायत में महिला ने बताया है कि साल 2017 से साल 2020 के बीच घर में उसकी नाबालिग बेटी का उसके ही पिता ने लगातार यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न किया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। अब पति के खिलाफ शिकायत देने की हिम्मत जुटाई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच रामपुर थाना प्रभारी कर रहे हैं। एसएसपी संजीव गांधी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed