फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dussehra 2024 Thousands of people reached Jakhu in Shimla on Dussehra CM Sukhu burnt Ravana with a remote

Dussehra 2024: दशहरा पर शिमला के जाखू पहुंचे हजारों लोग, मुख्यमंत्री सुक्खू ने रिमोट से किया रावण दहन

Sun, 13 Oct 2024 12:22 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Oct 2024 12:22 PM IST
सार

शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जय श्रीराम के जय घोष के बीच रिमोट का बटन दबाकर पुतलों का दहन किया। पुतला दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। रावण के पुतले में आग लगते ही जय श्रीराम, जय बजरंगबली के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। 
 

विज्ञापन
Dussehra 2024 Thousands of people reached Jakhu in Shimla on Dussehra CM Sukhu burnt Ravana with a remote
शिमला में दशहरे के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रिमोट दबाकर किया रावण दहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हनुमान मंदिर जाखू में दशहरा उत्सव पर शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जय श्रीराम के जय घोष के बीच रिमोट का बटन दबाकर पुतलों का दहन किया। जाखू में 45 फीट ऊंचा रावण, मेघनाद का 40 और कुंभकर्ण का 35 फीट ऊंचा पुतला बनाया था। पुतला दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। रावण के पुतले में आग लगते ही जय श्रीराम, जय बजरंगबली के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। देखते ही देखते तीनों पुतले धू-धू कर जलने लगे। इस नजारे का बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। महापौर सुरेंद्र चौहान ने भी पुतले को जलता देख जय श्रीराम के जयकारे लगाए। पुतला दहन के बाद मंदिर परिसर में विशेष आतिशबाजी शो हुआ। इसमें एक साथ दर्जनों के हिसाब से आतिशबाजियां आसमान में फूटती नजर आईं। दशहरा उत्सव में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शाम 5:30 बजे पहुंचे।

विज्ञापन




मंदिर पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने बजरंगबली के दर्शन किए। इसके साथ ही विधिवत पूजा-अर्चना की। शाम 5:50 बजे दशहरा मैदान में पहुंचकर पुतला दहन से पहले प्रदेशवासियों को विजयदशमी की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर पुतला दहन की रस्म को पूरा किया। दशहरा देखने के लिए भारी संख्या में लोग जाखू पहुंचे थे। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर भी खास इंतजाम कर रखे थे। इस अवसर पर शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और एसडीएम शहरी भानु गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




12 हजार लोगों ने टेका माथा
दशहरा उत्सव पर जाखू मंदिर में देर शाम तक 12 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। सुबह 4:00 बजे मंदिर के कपाट खुले। सुबह 7:00 बजे आरती हुई। इसके बाद भक्तों के लिए भंडारा लगाया गया। सुबह 8:30 बजे नवमी का हवन किया गया। मंदिर कार्यालय तक दर्शन करने के लिए भक्तों की कतारें लग गईं। कतारों में खड़े रहकर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसके साथ ही बड़ी संख्या में सैलानियों ने भी मंदिर में शीश नवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed