हिमाचल प्रदेश: रोनहाट स्कूल का ड्राइंग टीचर सस्पेंड, प्रधानाचार्य के खिलाफ भी कार्रवाई पर विचार कर रहा विभाग
Ronhat School Check Goes Viral: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के रोनहाट स्कूल का एक चेक ऐसा वायरल हुआ कि वो प्रदेश के साथ पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। मामले में चेक भरने वाले ड्राइंग टीचर एवं एमडीएम प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, प्रधानाचार्य के खिलाफ भी कार्रवाई पर विभाग विचार कर रहा है।
विस्तार
वायरल चेक मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। मामले में चेक भरने वाले ड्राइंग टीचर एवं एमडीएम प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, प्रधानाचार्य के खिलाफ भी कार्रवाई पर विभाग विचार कर रहा है। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से की गई प्रारंभिक जांच के बाद यह कार्रवाई की है।
विभाग के अनुसार ड्राइंग टीचर अतर सिंह ने स्वीकार किया है कि वायरल हुआ चेक उनके द्वारा भरा गया था। कार्यवाहक उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग राजीव ने बताया कि उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से प्रारंभिक जांच की गई। इसके आधार पर निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोनहाट में ड्राइंग टीचर एवं मिड-डे-मील (एमडीएम) प्रभारी अतर सिंह को निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय राजकीय माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार जिला सिरमौर निर्धारित किया गया है। वह नियंत्रण अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना स्टेशन नहीं छोड़ेंगे।
उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने भी प्रेस नोट जारी किया है। प्रधानाचार्य और चेक तैयार करने से जुड़े ड्राइंग शिक्षक को 4 अक्तूबर को स्कूल शिक्षा निदेशक के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया था। व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान संबंधित ड्राइंग शिक्षक अतर सिंह ने स्वीकार किया कि अनजाने में यह गलती हुई है। प्रधानाचार्य के विरुद्ध भी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश: मोटी सैलरी फिर भी सेवन की स्पेलिंग सही नहीं लिख पाए मास्टर जी, Thousand की जगह लिखा Thursday