फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Himachal Class 10 and 12 Question Papers to be Designed on CBSE and JEE Models

हिमाचल: CBSC, जेईई मॉडल पर तैयार किए जाएंगे 10वीं-12वीं के प्रश्नपत्र, परीक्षा प्रणाली में बदलाव की तैयारी

Sun, 03 May 2026 02:12 PM IST
Ankesh Dogra विपिन चौधरी, धर्मशाला।
विपिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 03 May 2026 02:12 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं के प्रश्नपत्रों की गुणवत्ता और पैटर्न में बदलाव करेगा। बोर्ड का उद्देश्य भविष्य में ऐसे प्रश्नपत्र तैयार करना है, जो केवल रटने की प्रवृत्ति को बढ़ावा न दें, बल्कि विद्यार्थियों की समझ, तार्किक क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान का मूल्यांकन करें। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Class 10 and 12 Question Papers to be Designed on CBSE and JEE Models
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद प्रश्नपत्रों की गुणवत्ता और पैटर्न में बदलाव करेगा। इसके लिए बोर्ड एक विस्तृत कार्यशाला आयोजित करेगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर के शिक्षा बोर्डों और प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों का तुलनात्मक अध्ययन किया जाएगा।

विज्ञापन


कार्यशाला में सीबीएसई, आईसीएसई, जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को आधार बनाकर बोर्ड के मौजूदा प्रश्नपत्रों की समीक्षा की जाएगी। विशेषज्ञ इस दौरान यह विश्लेषण करेंगे कि राष्ट्रीय स्तर पर पूछे जाने वाले प्रश्न किस प्रकार विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ, तार्किक क्षमता और विश्लेषणात्मक सोच को परखते हैं। उसके अनुरूप राज्य बोर्ड के प्रश्नपत्रों में क्या सुधार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि समीक्षा प्रक्रिया में केवल प्रश्नों के कठिनाई स्तर ही नहीं, बल्कि प्रश्नों की विविधता, अनुप्रयोग आधारित प्रश्नों की संख्या, केस स्टडी आधारित सवाल और नई शिक्षा पद्धति के अनुरूप बदलाव जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी विचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यह भी आकलन किया जाएगा कि वर्तमान प्रश्नपत्र राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के मानकों से किस हद तक मेल खाते हैं। बोर्ड का उद्देश्य भविष्य में ऐसे प्रश्नपत्र तैयार करना है, जो केवल रटने की प्रवृत्ति को बढ़ावा न दें, बल्कि विद्यार्थियों की समझ, तार्किक क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान का मूल्यांकन करें। विशेषज्ञों की सिफारिशों के आधार पर प्रश्नपत्रों का नया प्रारूप तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं का कल निकालेगा रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 4 मई को पूर्वाह्न 11 बजे 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। प्रदेशभर में 81 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है। स्कूल शिक्षा बोर्ड आर्ट्स, कॉमर्स और विज्ञान संकाय के परिणाम जारी करेगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 3 मार्च से 1 अप्रैल तक 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया था। इस दौरान प्रदेशभर में 81 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे। बोर्ड ने 5 अप्रैल से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रदेशभर में स्थापित 41 केंद्रों पर शुरू  किया था। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया है। 4 मई को पूर्वाह्न 11 बजे परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed