{"_id":"6aab2c27d7a959eebf047273","slug":"delhi-ncr-north-india-rain-alert-strong-winds-lightning-imd-weather-update-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम: 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; बारिश का अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम: 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; बारिश का अलर्ट
Thu, 17 Sep 2026 05:24 AM IST
देवेश त्रिपाठी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Thu, 17 Sep 2026 05:24 AM IST
सार
उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय कई मौसमी प्रणालियों के कारण अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली की स्थिति बन सकती है। हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
दिल्ली, हरियाणा-पंजाब से पहाड़ों तक बारिश के आसार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बृहस्पतिवार तड़के से दो-तीन दिनों तक भारी बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने व कुछ जगहों पर बिजली गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, उत्तरी हरियाणा व आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर चक्रवात के रूप में तेज हवाएं चल रही हैं। पंजाब और राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में भी कम दबाव का क्षेत्र बना है। मौसम संबंधी इन प्रणालियों के चलते दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम के साथ हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 20 सितंबर तक बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी यूपी और पश्चिमी राजस्थान में 19 सितंबर तक, जबकि पूर्वी यूपी में 21 सितंबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है।
पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के आसार
आईएमडी ने ताजा बुलेटिन में कहा-पहाड़ी क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान व मुजफ्फराबाद में गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। हिमाचल और उत्तराखंड में 22 सितंबर तक बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड में गरज के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में गुरुवार सुबह आंधी के साथ भारी बारिश हुई।