{"_id":"6245df439bee676c88762e0d","slug":"famous-comedian-kapil-sharma-reached-dharamsala-posed-for-photos-with-fans","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: वादियां निहारने परिवार सहित पहुंचे मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा, प्रशंसकों के साथ खिंचवाए फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: वादियां निहारने परिवार सहित पहुंचे मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा, प्रशंसकों के साथ खिंचवाए फोटो
Thu, 31 Mar 2022 10:38 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:38 PM IST
सार
कपिल शर्मा मैक्लोडगंज के हयात में रुके हैं। जानकारी के अनुसार वे कुछ दिन तक धर्मशाला में ही रुकेंगे। जानकारी के मुताबिक दो अप्रैल को उनका जन्मदिन है, इस कारण वे यहीं पर ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
धर्मशाला पहुंचे मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा परिवार सहित इन दिनों हिमाचल की वादियों निहारने आए हैं। कपिल शर्मा मैक्लोडगंज के हयात में रुके हैं। जानकारी के अनुसार वे कुछ दिन तक धर्मशाला में ही रुकेंगे। जानकारी के मुताबिक दो अप्रैल को उनका जन्मदिन है, इस कारण वे यहीं पर ही रहने वाले हैं। उन्होंने होटल में विला बुक करवाया है, जहां वे परिवार सहित पहुंचे हैं। 30 मार्च को धर्मशाला पहुंचे कपिल शर्मा ने गुरुवार की अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन
कपिल शर्मा एक भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन, टेलीविजन प्रस्तोता, अभिनेता और निर्माता हैं। कपिल शर्मा का जन्म दो अप्रैल 1981 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। उनके पिता जितेंद्र कुमार पुंज पंजाब पुलिस में एक हेड कांस्टेबल थे, जबकि उनकी मां जनक रानी एक गृहिणी हैं। कपिल शर्मा के भाई का नाम अशोक कुमार शर्मा है, जो पुलिस कांस्टेबल है और एक बहन है जिनका नाम पूजा पवन देवगन है। उन्होंने अमृतसर, पंजाब के खालसा कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन
उन्होंने जून 2013 से जनवरी 2016 तक एक कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की मेजबानी की। वर्तमान में वह 'द कपिल शर्मा शो' नामक एक कॉमेडी शो की मेजबानी कर रहे हैं। वर्ष 2007 में कपिल शर्मा ने कॉमेडी रिएलिटी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीतने के बाद प्रसिद्धि प्राप्त की, जिसके लिए उन्हें 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला। उन्होंने पहले एचएएच वन चैनल पर पंजाबी शो हसदे हसंदे रवो में काम किया था। उन्होंने कॉमेडी सर्कस शो में भाग लिया और शो के छह सत्रों में जीत हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन छह की मेजबानी की और एक और कॉमेडी शो छोटे मियां भी आयोजित किया।
विज्ञापन