Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delimitation bill Govt within striking distance of securing two-thirds majority in Lok Sabha

परिसीमन विधेयक पर सरकार बहुमत के करीब: डीएमके ने समर्थन से पीछे हटने से किया इनकार, क्या बदलेगा वोटों का गणित?

Sun, 29 Nov 2026 11:28 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Sun, 29 Nov 2026 11:28 PM IST
सार

परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर केंद्र सरकार दो-तिहाई बहुमत के करीब पहुंच गई है। डीएमके और वाईएसआर कांग्रेस ने समर्थन का एलान किया है। एनसीपी-एसपी और जेएमएम के रुख से वोटों का गणित बदल सकता है।

विज्ञापन
Delimitation bill Govt within striking distance of securing two-thirds majority in Lok Sabha
स्टालिन ने दिया परिसीमन विधेयक को समर्थन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार दो-तिहाई बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। विपक्षी नेताओं की आखिरी कोशिशों के बावजूद डीएमके ने रविवार को प्रस्तावित विधेयक को समर्थन देने के अपने फैसले पर दोबारा विचार करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


सरकार की स्थिति और मजबूत हो सकती है, यदि शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी- एसपी) के आठ सांसद भी संविधान (132वां संशोधन) विधेयक के पक्ष में मतदान करते हैं। बता दें कि एनसीपी (एसपी) अब भी विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा है और उसके विधेयक के समर्थन में मतदान करने की व्यापक रूप से उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


कौन-कौन कर रहा समर्थन?
छह शिवसेना (यूबीटी) सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 20 बागी सांसदों, शिरोमणि अकाली दल के एकमात्र सांसद, डीएमके के 22 सांसदों और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के चार सांसदों के समर्थन से एनडीए के पक्ष में 345 वोट जुट सकते हैं। शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी का समर्थन मिलने पर यह संख्या बढ़कर 353 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्थिति में यदि लोकसभा के कुल 538 सांसद मतदान करते हैं तो सरकार दो-तिहाई बहुमत के लिए जरूरी 359 वोटों से छह वोट पीछे रह जाएगी। इस संख्या में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और निलंबित टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी शामिल नहीं हैं।

अन्य में कौन-कौन है शामिल?
सरकार को यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के एकमात्र लोकसभा सांसद जयंता बसुमतारी, जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के रिचर्ड वनलालहमंगइहा और दमन एवं दीव के निर्दलीय सांसद उमेशभाई बाबूभाई पटेल का समर्थन भी मिल सकता है। इन सांसदों के वोटों को 353 के अनुमानित आंकड़े में शामिल नहीं किया गया है।

बता दें कि यूपीपीएल का असम में भाजपा के साथ गठबंधन का पुराना इतिहास रहा है। वहीं, मिजोरम में सरकार चला रही जेडपीएम न तो एनडीए का हिस्सा है और न ही इंडिया गठबंधन का। पार्टी ने केंद्र सरकार को मुद्दों के आधार पर समर्थन देने की नीति अपनाई है। इस बीच, केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को दावा किया कि लोकसभा के 371 सांसद विधेयक का समर्थन कर रहे हैं। यह संख्या जरूरी दो-तिहाई बहुमत से काफी अधिक है। हालांकि, अधिकारी ने सांसदों की पार्टीवार संख्या का ब्योरा नहीं दिया।


क्या जेएमएम करेगी समर्थन?
झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने भी अब तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। उनकी पार्टी के लोकसभा में तीन सांसद हैं। इंडिया गठबंधन का हिस्सा जेएमएम ने प्रस्तावित विधेयक पर अंतिम फैसला लेने का अधिकार सोरेन को दिया है। यदि जेएमएम विधेयक का समर्थन करता है तो सरकार के पक्ष में वोटों की संख्या बढ़कर 356 हो सकती है। हालांकि, यदि सभी 538 सांसद मतदान करते हैं तो यह संख्या दो-तिहाई बहुमत से तीन वोट कम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed