Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bangladesh-former-minister-swapan-bhattacharjee-arrested-awami-league-lockdown-violence

बांग्लादेश: हसीना सरकार में मंत्री रहे स्वपन भट्टाचार्य गिरफ्तार, अवामी लीग के लॉकडाउन से हिंसा; दो की मौत

Mon, 30 Nov 2026 01:33 AM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, ढाका
पीटीआई, ढाका Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 30 Nov 2026 01:33 AM IST
सार

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के दो दिवसीय देशव्यापी बंद के बीच पूर्व मंत्री स्वपन भट्टाचार्य को ढाका में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, उन पर देश में अस्थिरता पैदा करने वाली गतिविधियों के लिए आर्थिक मदद देने का आरोप है।

विज्ञापन
bangladesh-former-minister-swapan-bhattacharjee-arrested-awami-league-lockdown-violence
बांग्लादेश में प्रदर्शन - फोटो : @ANI

विस्तार

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के दो दिवसीय देशव्यापी लॉकडाउन के बीच पूर्व मंत्री स्वपन भट्टाचार्य को रविवार रात ढाका में गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें राजधानी के गुलशन इलाके से हिरासत में लिया।
विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस ने पुलिस के हवाले से बताया कि भट्टाचार्य देश में अस्थिरता पैदा करने वाली गतिविधियों के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराने में शामिल थे। अखबार प्रोथोम आलो के मुताबिक, उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच की टीम ने उन्हें स्थानीय समयानुसार रात करीब 9:11 बजे गिरफ्तार किया। भट्टाचार्य बांग्लादेश के हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं।
विज्ञापन


हसीना सरकार में मंत्री रहे हैं स्पन भट्टाचार्य
स्वपन भट्टाचार्य ने 2019 से 2024 तक शेख हसीना की सरकार में ग्रामीण विकास और सहकारिता राज्य मंत्री के रूप में काम किया था। वह 2018 के आम चुनाव में अवामी लीग के उम्मीदवार के तौर पर जेसोर-5 सीट से संसद पहुंचे थे। इससे पहले 2014 के चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में इसी सीट से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसकी राजनीतिक गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है।

लॉकडाउन के पहले दिन हिंसा, दो की मौत
अवामी लीग ने रविवार से दो दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन का आह्वान किया है। इसके पहले दिन बांग्लादेश के कई हिस्सों में हिंसा की घटनाएं सामने आईं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में अवामी लीग से जुड़े दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए।

कई इलाकों में देसी बम फेंके जाने, आगजनी और सड़कें जाम करने की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं से परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई। पद्मा पुल के आसपास के क्षेत्रों में भी आवाजाही बाधित होने की खबरें हैं।

अवामी लीग पर प्रतिबंध जारी
अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना देश छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद बनी अंतरिम सरकार ने मई 2025 में अवामी लीग की राजनीतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। फरवरी में चुनाव के बाद सत्ता में आई तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बीएनपी सरकार ने भी यह प्रतिबंध जारी रखा है।

शेख हसीना अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं। नवंबर 2025 में बांग्लादेश की एक अदालत ने 2024 में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से जुड़े मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में उन्हें उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई थी। हसीना ने आरोपों को खारिज किया है। बांग्लादेश ने भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग की है। भारत ने कहा है कि इस अनुरोध की कानूनी प्रक्रिया के तहत समीक्षा की जा रही है।


16 दिसंबर को लौटने की योजना
रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की योजना बना रही हैं। इस दिन बांग्लादेश 1971 के मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान पर जीत का दिवस मनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed