फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: Youth dies after fight in Chaitdu accused arrested

Dharamshala: चैतड़ू में झगड़े के बाद युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 01:11 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 05 Oct 2025 01:11 PM IST
सार

धर्मशाला के गग्गल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चैतड़ू गांव में आपसी झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
Dharamshala: Youth dies after fight in Chaitdu accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गग्गल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चैतड़ू गांव में आपसी झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 अक्तूबर 2025 को शाम लगभग 5:50 बजे क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला से सूचना मिली कि अजय कुमार (35) पुत्र मदन लाल, निवासी गांव एवं डाकघर चैतड़ू घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया है। बताया गया कि अजय कुमार झगड़े में घायल होकर बेहोश हो गया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना गग्गल के प्रभारी इंस्पेक्टर/एसएचओ उधम सिंह एएसआई कमल कुमार एवं पुलिस टीम के साथ टांडा अस्पताल और घटनास्थल चैतड़ू पहुंचे। मौके पर प्रत्यक्षदर्शी  के बयान दर्ज किये गये। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने सरवन कुमार (37) पुत्र स्व. ओमकार सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर चैतड़ू, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


उसी रात करीब 11:58 बजे टांडा पुलिस चौकी से सूचना मिली कि घायल अजय कुमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। इसके बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) जोड़ दी गई। पुलिस ने आरोपी सरवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और वह वर्तमान में पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक का पोस्टमार्टम डॉ. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, टांडा में आज किया जाएगा, जिसके उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed