फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mother and Daughter commit suicide at kangra.

मां-बेटी ने फंदा लगाकर दी जान, सास और ससुर गिरफ्तार

Tue, 07 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचरुखी(कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचरुखी(कांगड़ा) Updated Tue, 07 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mother and Daughter commit suicide at kangra.
गांव दोहल पट्टी में मां-बेटी ने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी है। - फोटो : Demo Pic

पति की गैरमौजूदगी में महिला और उसकी बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के कांगड़ा का है। यहां पुलिस चौकी पंचरुखी के तहत पंचायत चंद्रोपा के गांव दोहल पट्टी में मां-बेटी ने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी है।

विज्ञापन


घटना रविवार रात की है। पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर मृतक महिला के सास व सुसर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जल्द ही पति की गिरफ्तारी भी करेगी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


फोरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव दोहल पट्टी में मां-बेटी ने पशुशाला में फंदा लगा कर अपनी जान दे दी है। जब घरवालों ने देखा तो दोनों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों ने लगाए हत्या के आरोप, सास व ससुर गिरफ्तार

Mother and Daughter commit suicide at kangra.
पुलिस ने सुसर झांजो राम(82) व सास जुध्या देवी(76) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : demo pic

पुलिस के नअुसार घर में बूढ़े सास सुसर रहते हैं। महिला का पति पशुओं को लेकर धार पर गया हुआ है। बताया जा रहा है कि मां माया देवी (45) का शव नीचे गिरा था व बेटी शिल्पा(20) का शव फंदे से लटका मिला है। लड़की कॉलेज छात्रा थी और पढ़ाई में भी होनहार थी।

वह पुलिस भर्ती में भी पास हो गई थी। वारदात का पता चलते ही ही मृतका महिला की मायके वालों ने सास-सुसर पर हत्या करने का आरोप लगा दिया है। उन्होंने पति के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने सुसर झांजो राम(82) व सास जुध्या देवी(76) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डी एसपी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने मृतका माया देवी के मायके वालों की शिकायत पर सास व सुसर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed