Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Mandi Friend asked for five thousand rupees when he refused friend stabbed him in the night

Himachal Pradesh: दोस्त ने मांगे पांच हजार रुपये उधार, नहीं देने पर दोस्त ने ही आधी रात को घोंप दिया चाकू

Tue, 20 May 2025 03:56 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी) Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 20 May 2025 03:56 PM IST
सार

Mandi Crime News: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में दोस्त ने दोस्त को ही चाकू मार दिया। वजह रही पांच हजार रुपये उधार न मिलना। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। क्या है पूरा मामला जानें विस्तार से...

विज्ञापन
Himachal Mandi Friend asked for five thousand rupees when he refused friend stabbed him in the night
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला मंडी के पंडोह में एक युवक ने पहले अपने दोस्त को पत्नी सहित अपने क्वार्टर में मेहमानबाजी के लिए बुलाया और फिर आधी रात को उसके सीने में चाकू घोंप दिया। घटना रविवार देर रात करीब 3 बजे की है। चाकू घोपने वाला आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज सुंदरनगर का 26 वर्षीय जतिन अपनी पत्नी कोमल को लेकर मनाली घूमने के लिए निकला। रास्ते में जतिन ने सुंदरनगर के ही अपने दोस्त किशोर को फोन किया और मनाली साथ चलने की बात कही, लेकिन किशोर ने मनाली जाने से मना कर दिया और अपने दोस्त जतिन को थोड़ी देर के लिए पंडोह के तीन पीपल स्थित उसके कमरे में चलने की बात कही।

विज्ञापन


घायल पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
जतिन पत्नी सहित किशोर के कमरे में जाने के लिए राजी हो गया। कोमल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि किशोर ने शराब पी रखी थी और उसके पति से 5 हजार रुपए मांग रहा था। जतिन ने पैसे देने से इनकार किया और सभी रात को सो गए। देर रात करीब तीन बजे किशोर ने कमरे में ही जतिन की छाती पर चाकू से वार कर दिए और वहां से फरार हो गया। जिसके बाद कोमल ने 108 एंबुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया और घायल पति को जोनल अस्पताल मंडी भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने जतिन को नेरचौक भेज दिया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में सात दिन बारिश जारी रहने के आसार, मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos




पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोर सुंदरनगर निवासी जो की किराये का मकान लेकर पंडोह में रह रहा था जो की अपने दोस्त को चाकू मार कर फरार है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 और 118 (1) 115 (2) के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा। वहीं, घायल जतिन के सैम्पल भी जांच के लिए भेज दिए गए हैं ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि उसने भी शराब पी थी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed