फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress Leader Kaul Singh Thakur Targets Kangana Ranaut Said Kangana Needs To Study History

Kaul Singh Thakur: कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर बोले- कंगना को इतिहास पढ़ने की जरूरत, बिना मतलब की करतीं बातें

Tue, 24 Sep 2024 06:46 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 24 Sep 2024 06:46 PM IST
सार

कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर ने भाजपा सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कंगना को इतिहास की कोई जानकारी नहीं है और बिना मतलब की बातें करती हैं। 

विज्ञापन
Congress Leader Kaul Singh Thakur Targets Kangana Ranaut Said Kangana Needs To Study History
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसद कंगना रनौकांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर ने भाजपा सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कंगना को इतिहास की कोई जानकारी नहीं है और बिना मतलब की बातें करती हैं। त के बयानों की अब कोई कद्र नहीं रही है। इसलिए अब उनके बयानों के प्रति गंभीरता न दिखाई जाए। कंगना को इतिहास की कोई जानकारी नहीं है और बिना मतलब की बातें करती हैं। उन्हें पहले देश और प्रदेश के इतिहास को सही ढंग से जानने की जरूरत है।
विज्ञापन


पंडोह क्षेत्र के डयोड गांव पहुंचे कौल सिंह ने कहा कि अगर जवाहर लाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तो आज हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में ही नहीं आता। कंगना को पहले अपनी पार्टी के प्रधानमंत्री की तरफ देखना चाहिए और लोगों को यह बताना चाहिए कि वह प्रदेश के लिए क्या कर रहे हैं। आपदा के समय उन्होंने प्रदेश को कोई आर्थिक मदद नहीं दी। कौल सिंह ने कहा कि पूर्ण चंद ठाकुर उनका ही चेला है और राजनीति में उन्हें वही लेकर आए थे। कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष रहते उन्होंने पूर्ण चंद को जिलाध्यक्ष बनाया था। विधायक जरूर बने हैं, लेकिन अनुभव की कमी है। उन्हें काम करने से कोई नहीं रोक रहा। एक विधायक को ढाई करोड़ की राशि विकास कार्यों के लिए मिलती है।
विज्ञापन


उन्हें जनता के बीच जाकर इन पैसों से विकास के काम करवाने चाहिए। कौल सिंह ने डयोड गांव में जमीन धंसने से प्रभावित हुए परिवारों के साथ मुलाकात की और प्रदेश सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि जल्द ही व्यक्तिगत तौर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर डयोड गांव में धंस रही जमीन को रोकने के पुख्ता इंतजाम करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed