फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu said Government is building a unique sky walk bridge in Hassan Valley

CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- हसन घाटी में अद्वितीय स्काई वॉक ब्रिज बना रही सरकार

Mon, 30 Sep 2024 09:08 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 30 Sep 2024 09:08 PM IST
सार

सरकार कुफरी के पास हसन घाटी में अद्वितीय स्काई वॉक ब्रिज का निर्माण कर रही है, जो प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक बनेगा। ये जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दी। 

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu said Government is building a unique sky walk bridge in Hassan Valley
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार कुफरी के पास हसन घाटी में अद्वितीय स्काई वॉक ब्रिज का निर्माण कर रही है, जो प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक बनेगा। सरकार ने माता श्री चिंतपूर्णी देवी महोत्सव को राज्यस्तरीय मान्यता प्रदान की है। हिमाचल प्रदेश संपूर्ण विश्व के लिए पर्यटन का हब बनता जा रहा है।

विज्ञापन


सुक्खू ने सोमवार को शिमला में कहा कि सरकार निरंतर औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रही है। उद्देश्य केवल बड़े उद्योगों को प्रोत्साहित करना ही नहीं, बल्कि छोटे और मध्यम वर्ग के उद्योगों को भी समान रूप से सशक्त बनाना है। आज अन्य पड़ोसी राज्यों की तुलना में यहां उद्योगों के लिए सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध है।
विज्ञापन


सुक्खू ने राहुल गांधी की एक पोस्ट को एक्स पर री-पोस्ट किया है। इसमें राहुल गांधी ने कहा है कि एक साल पहले महिला राजनीति को केंद्र में रखकर हमने इंदिरा फेलोशिप की शुरुआत की थी। आज यह पहल महिला नेतृत्व के एक सशक्त कारवां में बदल चुकी है। आधी आबादी, पूरा हक- हिस्सेदारी, कांग्रेस पार्टी की सोच और संकल्प का प्रतीक है। शक्ति अभियान से जुड़कर महिलाएं ब्लॉक स्तर पर सशक्त संगठनों का निर्माण कर रही हैं। उनको सीखने, आगे बढ़ने और बदलाव लाने का अवसर मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed