फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu said despite the announcement the Center did not give Rs 1500 crore

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- घोषणा के बावजूद केंद्र ने नहीं दिए 1500 करोड़ रुपये

Wed, 19 Nov 2025 08:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 19 Nov 2025 08:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के तौर पर 1500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन यह राशि अभी तक नहीं मिल पाई है। 

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu said despite the announcement the Center did not give Rs 1500 crore
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के ताैर पर 1500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन यह राशि अभी तक नहीं मिल पाई है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि यह राशि जल्द दी जाए, जिससे प्रभावितों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2023 में 23 हजार घर नष्ट हो गए थे। इसी तरह 2025 में आपदा से हजारों लोग बेघर हुए हैं। पहले केंद्र और राज्य की ओर से प्रभावितों को डेढ़ लाख रुपये तक राहत राशि दी जाती थी, जिसे उन्होंने बढ़ाकर अब सात लाख कर दिया है।

विज्ञापन


बद्दी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सैकड़ों करोड़ की 5,000 बीघा जमीन सिर्फ 1.12 करोड़ रुपये में बड़े उद्योगपतियों को दे दी। कस्टमाइज्ड पैकेज की आड़ में स्टांप ड्यूटी माफ कर दी गई और पांच साल तक 3 रुपये प्रति यूनिट बिजली और मुफ्त पानी देने का प्रावधान किया गया। हम हिमाचल प्रदेश के संसाधनों के संरक्षक हैं इसलिए राज्य की संपत्तियों को लूटने नहीं देंगे। प्रदेश सरकार मेडिकल डिवाइस पार्क परियोजना में भी हिमाचल के हितों की रक्षा कर रही है, इसीलिए केंद्र से मिले 30 करोड़ रुपये वापस कर दिए और पार्क को खुद विकसित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यालय में एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफार्म तैयार किया है, जिसमें उनके सभी अच्छे कार्यों को भी बुरा दिखाया जाता है। लोगों को यह दिखाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह सरकार जनता के लिए कुछ नहीं कर रही है लेकिन उनके साथ प्रदेश के देवी-देवताओं का साथ है, भगवान उनके साथ है। उनकी नीति प्रदेश की संपदा को लुटने से बचाने की है। बद्दी नगर निगम के चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि दो साल का समय बीत जाने के बाद चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed