फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said If there is corruption in Pekhubela Solar Project then get it investigated by ED

Himachal Assembly Session: सीएम बोले- पेखूबेला सोलर प्रोजेक्ट में अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो ईडी से कराएं जांच

Mon, 25 Aug 2025 07:45 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 25 Aug 2025 07:45 PM IST
सार

भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने नियम 67 के तहत सदन में पेखूबेला हरित क्रांति सिंचाई सुविधा का मामला उठाया। जिस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि अगर पेखूबेला सोलर प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार हुआ है तो भाजपा विधायक इसकी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच करवाएं।  

विज्ञापन
CM Sukhu said If there is corruption in Pekhubela Solar Project then get it investigated by ED
भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर/मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यदि पेखूबेला सोलर प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार हुआ है तो भाजपा विधायक इसकी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच करवाएं। केंद्र में भाजपा की सरकार है। ईडी और सीबीआई केंद्र के अधीन काम कर रही हैं। भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने नियम 63 के तहत विधानसभा में पेखुबेला हरित क्रांति सिंचाई सुविधा का मामला उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कंपनी को फायदा देने के लिए टेंडर में गड़बड़ियां की हैं। इस मामले को लेकर विधायक और मुख्यमंत्री के बीच नोंकझोंक भी हुई।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको पेखूबेला प्रोजेक्ट का फोबिया हो गया है। पता नहीं, कौन आपको सलाह दे रहा है। अगर आपके पास कागजात हैं तो सदन में रखें। मामले को पावर कॉरपोरेशन के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत से भी जोड़ा जा रहा है। जहां तक विमल नेगी की मौत का मामला है तो उसकी जांच सीबीआई कर रही है। सच सामने आएगा। भारी बरसात के चलते पेखूबेला प्रोजेक्ट में पानी भर गया और उत्पादन बंद किया गया है। 15 सितंबर से इसे चालू कर दिया जाएगा। जहां तक कंपनी की बात है तो 44 करोड़ रुपये रोक दिए हैं। पावर कॉरपोरेशन प्रोजेक्ट का काम देखेगा। इससे पहले बिक्रम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रोजेक्ट जहां लगना चाहिए था वहां पर नहीं लगा है। दो अगस्त को बारिश का पानी प्रोजेक्ट में भर गया और अब बंद पड़ा है। जिस कंपनी को यह काम दिया गया था, उसे ऑपरेशन और मेंटेनेंस का काम भी देखना था, लेकिन कंपनी काम छोड़कर भाग गई है। हैरानी की बात यह है कि कंपनी को 99 फीसदी पेमेंट कर दी गई है। घटिया काम होने पर कंपनी पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि कंपनी को फायदा देने के लिए टेंडर में 18 बार नियमों में बदलाव किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेगुलेटरी कमीशन के लिए जिनकी बात हो रही, वे ठीक नहीं
भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि आपको बता रहा हूं कि रेगुलेटरी कमीशन में जिन तीन लोगों के नाम चल रहे हैं, वे तीनों ठीक नहीं हैं। उनके नाम मैं सदन को नहीं बताना चाहता। आपके कमरे में बता दूंगा।

विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा प्रसाद योजना में होगी शामिल, केंद्र को भेजेंगे प्रस्ताव: सुक्खू
मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिमहेश यात्रा को प्रसाद योजना में शामिल किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जहां तक चंबा से मणिमहेश यात्रा का सवाल है, बरसात में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इस बारे में उपायुक्त को आदेश जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी भाजपा विधायक जनक राज की ओर से नियम 62 के तहत लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में दी। जनक ने कहा कि इन दिनों यात्रा चल रही है। मणिमहेश के लिए पैदल मार्ग हैं और रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही वर्षाशालिका। रास्ते अवरुद्ध हो रहे हैं। उन्होंने यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग का भी मामला उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed