फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chhatar, throne of gold stolen from temple

मंदिर से सोने के छतर, सिंहासन चोरी

Tue, 31 Dec 2013 01:31 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 31 Dec 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
Chhatar, throne of gold stolen from temple
सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र के एक प्राचीन मंदिर में लाखों की चोरी हो गई है।
विज्ञापन


करीब पांच सौ वर्ष पुराने विजट महादेव मंदिर से सोने के चार छतरों एवं सिंहासन समेत 50 लाख के बेशकीमती आभूषण चोरी हो गए हैं।
रविवार रात को क्षेत्र के तीस गांवों के कुल देवता विजट महाराज के मंदिर में सेंधमारी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

संगड़ाह क्षेत्र के रावलगढ़ में स्थित विजट महाराज मंदिर का ताला तोड़कर चोर दो किलो चांदी एवं सोने के सिंहासन, 10 किलो चांदी, 20 तोले सोने के चार छतर, लोगों कीओर चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषण और दानपात्र से करीब 40 हजार नकदी उड़ा ले गए।
इस चोरी का पता सोमवार सुबह चला। मंदिर के पुजारी बाबू राम शर्मा ने संगड़ाह थाने में इसकी सूचना दी।

पुलिस अधीक्षक सुमेधा द्विवेदी ने कहा कि धारा 457 तथा 380 के तहत चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने 50 लाख रुपये से अधिक की चोरी होने की बात कही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विजट महाराज की अष्टधातु की मूर्तियां सुरक्षित हैं। चोरों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है।

मंदिरों की सुरक्षा पर सवाल
ऐतिहासिक एवं प्राचीन मंदिर में चोरी से एक बार फिर देवालयों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया है। हजारों श्रद्धालुओं की आस्था पर गहरी चोट लगी है। इससे पहले भी प्रदेश के  कई मंदिरों में चोरियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed