फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Charitable Hospital Bhota Dispute CM Sukhu called a high level meeting on December 1

चैरिटेबल अस्पताल भोटा विवाद: मुख्यमंत्री सुक्खू ने 1 दिसंबर को बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, जानें पूरा मामला

Thu, 28 Nov 2024 10:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 28 Nov 2024 10:21 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास ट्रस्ट के भोटा चैरिटेबल अस्पताल के संबंध में चर्चा करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
Charitable Hospital Bhota Dispute CM Sukhu called a high level meeting on December 1
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास ट्रस्ट के भोटा चैरिटेबल अस्पताल के संबंध में चर्चा करने के लिए 01 दिसंबर, 2024 (रविवार) को दोपहर दो बजे अपने आधिकारिक निवास ओक ओवर (शिमला) में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। नोटिफिकेशन देखें

विज्ञापन


 

आखिर क्या है पूरा मामला
राधा स्वामी सत्संग ब्यास चैरिटेबल अस्पताल भोटा सालों से लोगों को काफी सस्ता इलाज उपलब्ध करवा रहा है। दवाइयां भी बहुत कम या फिर फ्री लोगों को दी जाती है, लेकिन अब पहली दिसंबर से अस्पताल को बंद करने के नोटिस लगाए जाने से लोग भड़क गए हैं। अस्पताल बंद होने के विरोध में लोग चक्का जाम के साथ धरना प्रदर्शन करने लगे हैं। ध्यान रहे कि चैरिटेबल अस्पताल भोटा का कई सालों से करोड़ों रुपये का जीएसटी लंबित पड़ा है। जिसके कारण अस्पताल की जमीन राधास्वामी सोसाइटी के पास हस्तांतरित नहीं हो पाई है। जिससे अब अस्पताल में अपग्रेडेशन का काम रूका है। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जमीन हस्तांतरण मामले में जल्द लैड सीलिंग एक्ट में संशोधन करने का आश्वासन भी दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed