फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Youth caught with chitta on Rauni contact road, chamba news

रौणी संपर्क मार्ग पर चिट्टे के साथ युवक काबू

Sun, 20 Jun 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Youth caught with chitta on Rauni contact road, chamba news
बनीखेत/चुवाड़ी (चंबा)। पुलिस चौकी बकलोह की टीम ने पठानकोट के एक युवक को 1.02 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम रविवार तड़के तुन्नूहट्टी के पास गश्त कर रही थी। उसी दौरान चंबा-पठानकोट एनएच से रौणी को जाने वाले लिंक मार्ग पर एक युवक जा रहा था। जिसे देख गश्त कर रही पुलिस टीम को शक हुआ। पूछताछ करने पर युवक ने अपनी पहचान राजेश कुमार निवासी पठानकोट बताई। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास पुलिस को 1.02 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार करके चिट्टे को जब्त कर लिया। बकलोह चौकी इंचार्ज एएसआई रमेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने चिट्टे के साथ उपरोक्त युवक को पकड़ने में सफलता पाई। युवक के खिलाफ चुवाड़ी थाना में मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed