फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   You can also pay fare in HRTC buses through QR code

Chamba News: एचआरटीसी बसों में क्यूआर कोड से भी चुका सकेंगे किराया

Tue, 02 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
You can also pay fare in HRTC buses through QR code
चंबा में अप्रैल के अंतिम से शुरू हो सकती है यह व्यवस्था
विज्ञापन

परिचालक के साथ खुले पैसों को लेकर भी नहीं होगी नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्री अब क्यूआर कोड स्कैन कर किराया चुका सकेंगे। यात्री यूपीआई के अलावा गूगल पे, पेटीएम, फोन पे या स्कैन से किराये का भुगतान कर सकेंगे। एचआरटीसी की सभी बसों में परिचालकों को क्यूआर कोड की मशीनें दी जाएंगी। इन मशीनों का दोहरा फायदा होगा। इससे क्यूआर कोड स्कैन कर डिजिटल भुगतान तो होगा ही, साथ ही टिकट भी बनेगी। यह व्यवस्था चंबा डिपो में अप्रैल के अंतिम सप्ताह से आरंभ हो सकती है। इसमें खास बात यह रहेगी कि किराये के लिए खुले पैसों को लेकर भी नोकझोंक नहीं होगी।

बता दें कि क्यूआर कोड से आनलाइन किराया चुकाने के बाद मशीन से टिकट जारी होगा। एचआरटीसी के खाते में पैसा आते ही मशीन टिकट बनाकर देगी। यात्रियों के बैंक खाते से पैसा सीधे एचआरटीसी के खाते में जमा होगा। इससे खुले पैसे की समस्या भी हल हो जाएगी। निगम की वोल्वो और साधारण बसों में यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इतना ही नहीं, यात्रियों के साथ-साथ परिचालकों को इससे लाभ मिलेगा। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधन शुगल सिंह का कहना है कि चंबा में भी अप्रैल के अंत तक क्यूआर कोड स्कैन करके किराये चुकाने की सुविधा आरंभ हो सकती है। बहरहाल, इसके अभी कोई ऑर्डर जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed