{"_id":"64778403b9b163f194060619","slug":"yoga-camps-will-be-organized-in-all-panchayats-of-the-district-chamba-news-c-88-1-ssml1006-32-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले की सभी पंचायतों में लगाएं जाएंगे योग शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले की सभी पंचायतों में लगाएं जाएंगे योग शिविर
Wed, 31 May 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 31 May 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले की सभी पंचायतों में आयुष विभाग योग एवं ध्यान शिविर लगाएगा। इसके लिए विभाग ने एक से 21 जून तक का शेड्यूल जारी किया है। आयुष विभाग नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिले की सभी पंचायतों में योग एवं ध्यान शिविर लगा रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर किरण शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयुष विभाग जिले में योग दिवस मना रहा है।
इस दौरान सरकारी विभागों, पंचायतों और वार्डों सहित अन्य इलाकों में योग एवं ध्यान शिविर लगाए जाएंगे। जिले में लगभग सभी पंचायतों और वार्डों में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेदिक फार्मेसी अफसर और योग प्रशिक्षक लोगों को योग करवाएंगे। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से चंबा चौगान में 18 अप्रैल से प्रतिदिन सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में चंबा के लोग काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। लोग बीमारियों से निजात पाने के लिए योग क्रियाओं को अपने जीवन में अपना रहे हैं। लोगों की विशेष मांग को देखते हुए नगरपालिका कमेटी के सभी वार्डों में भी बारी-बारी से योग और ध्यान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका समय सुबह 7:00 से 8:00 बजे निर्धारित किया गया है। शिविरों को लगाने का मुख्य उद्देश्य योग एवं ध्यान शिविर के जरिये आम जनता को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ बनाना है। गैर संचारी रोग जैसे मधुमेह, हृदय रोग, तनाव और जीवन शैली से संबंधित सभी रोगों को योग प्राणायाम ध्यान से ठीक किया जा सकता है।