फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   XEN reached the spot amidst the dispute over drinking water line

Chamba News: पेयजल लाइन को लेकर विवाद के बीच मौके पर पहुंचे एक्सईन

Mon, 02 Mar 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Mar 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
XEN reached the spot amidst the dispute over drinking water line
मौके पर उखड़ी मिली पेयजल लाइन, अधिकारी ने रिपोर्ट करवाई तैयार
विज्ञापन

बोले- समाधान के लिए लोग प्रशासन के समक्ष रखें अपनी आपत्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। भजोत्रा और बाड़का पंचायतों की सीमा पर खरेड़ नाले में नाबार्ड के तहत स्वीकृत 2.81 करोड़ की धार-ग्वालू-करवाल पेयजल योजना को लेकर उपजे विवाद के बाद सोमवार को जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता मनोहर शर्मा पहुंचे।
उन्होंने मौके पर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। मौके पर पेयजल लाइन उखड़ी पाई गई। ग्रामीणों ने कार्य का विरोध करते काम रुकवा दिया था। उनका आरोप है कि नाले से पानी दूसरी पंचायतों की ओर मोड़े जाने से उनके प्राकृतिक जलस्रोत और घराट प्रभावित हो सकते है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीणों में घिंदरो, अमरचंद, मीरचंद, सकतो सिंह, राम चमारू, राम राकेश, प्यार सिंह, रत्न चंद, प्रीतम, प्रेम लाल, शाम लाल, विपिन, तिलक राज और सुनील ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों और आशंकाओं का समाधान नहीं होगा, कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी ग्रामीणों ने योजना का कार्य रुकवाया था। पूर्व प्रधान विपन कपूर ने कहा कि विकास कार्य आवश्यक हैं लेकिन स्थानीय लोगों की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से सभी पक्षों को साथ बैठाकर समाधान निकालने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता मनोहर शर्मा ने कहा कि यह सरकार की ओर से स्वीकृत पेयजल परियोजना है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में पेयजल सुविधा को सुदृढ़ करना है। निरीक्षण में विभाग की ओर से बिछाई पाइपलाइन उखड़ी हुई पाई गई है। मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग अपनी आपत्तियां प्रशासन के समक्ष रखें ताकि संवाद के माध्यम से समाधान निकाला जा सके।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed