फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   worker against power project

होली में परियोजना प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतरे कामगार

Thu, 12 May 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Thu, 12 May 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
worker against power project
strike - फोटो : अमर उजाला

होली में निर्माणाधीन बिजली परियोजना जीएमआर में वेतन न मिलने से खफा कामगारों ने वीरवार को रोष रैली निकाली। सड़क पर उतरे लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पिछले दो महीनों से वेतन न मिलने की बात कही है।

विज्ञापन


सीटू के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में भारी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने भुगतान न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। इस मौके पर मौजूद सीटू के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि परियोजना प्रबंधन श्रमिकों के हितों की अनदेखी कर रहा है। एक तो श्रमिकों को बीते दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है। ऊपर से गत वर्ष से बढ़ी हुई तनख्वाह भी श्रमिकों के खाते में नहीं डाली जा रही है। आलम यह है कि श्रमिकों को खाने पीने के लाले पड़ने के साथ-साथ अपने परिवार का भरण पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। जिससे श्रमिकों में परियोजना प्रबंधन के खिलाफ खासा रोष पनप गया है।
विज्ञापन


इस बारे में कई बार परियोजना प्रबंधन को राहत देने की मांग की गई है लेकिन इसका परियोजना प्रबंधन पर कोई असर नहीं हुआ। लिहाजा श्रमिकों की समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। इसके चलते श्रमिकों की ओर से सीटू ने परियोजना प्रबंधन और भरमौर प्रशासन से मांग की है कि श्रमिकों के हितों को शीघ्र पूरा किया जाए। अन्यथा श्रमिकों के लिए सीटू उग्र आंदोलन शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द कर देंगे भुगतान : एजीएम  
इस संबंध में जीएमआर के एजीएम विजय सेन का कहना है कि दो महीने तक कंपनी का काम बंद पड़ा था। इस वजह से वेतन नहीं बन पाया। अब कंपनी वेतन बनाने के काम में लगी है और जल्द ही सभी मजदूरों को भुगतान कर दिया जाएगा जिसके लिए कंपनी ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed