फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wood hidden in the field after cutting a tree was recovered

Chamba News: पेड़ काटकर खेत में छिपाई लकड़ी बरामद

Wed, 23 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Wood hidden in the field after cutting a tree was recovered
चंबा के कोयल जंगल में अवैध रूप से कटे हुए मिले पेड़ की नाप नपाई करती वन विभाग की टीम।
चंबा। कोयल जंगल में जिस पेड़ के अवैध कटान की जांच को लेकर दो आरोपियों ने वन रक्षक से मारपीट की थी, वन विभाग की टीम ने जंगल में उस कटे हुए पेड़ के ठूंठ को ढूंढ निकाला है। इतना ही नहीं, पेड़ को काट कर छिपाई गई लकड़ी को भी विभाग ने ढूंढ निकाला है। कटे हुए पेड़ का साइज साढ़े चार क्यूबिक मीटर निकला है। इसकी कीमत 2.80 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि इस पेड़ की आधी लकड़ी अभी तक गायब है जिसे ढूंढने के लिए वन विभाग की टीम ने गांव से लेकर जंगल में अभियान छेड़ दिया है। इतना ही नहीं, कोयल जंगल में अन्य अवैध कटान की भी जांच की जा रही है। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने एक दर्जन घरों में दबिश देकर अवैध रूप से रखी गई इमारती लकड़ी को बरामद किया था जबकि बुधवार को इस अभियान के तहत आधा दर्जन अन्य घरों से विभाग की टीम ने इमारती लकड़ी बरामद की है। लोग अपने घरों में निर्माण के लिए इमारती लकड़ी का इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन यह लकड़ी कहां से लाई गई, इसको लेकर लोगों के पास कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। इससे यही साबित होता है कि जंगल से अवैध तरीके से इमारती लकड़ी को पेड़ काटकर लाया गया है। फिलहाल वन विभाग ने इन लोगों के टीडी राइट को खत्म करने के लिए योजना बनाई है। इसमें सरकार को रिपोर्ट बनाकर सिंगाधार पंचायत के तीन गांवों के टीडी अधिकार खत्म करने की सिफारिश की जाएगी। वनमंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि जिस पेड़ के अवैध कटान की जांच करने को वन रक्षक जा रहा था, उस पेड़ का ठूंठ जंगल में ढूंढ लिया गया है। साथ ही पेड़ की लकड़ी भी बरामद कर ली गई है। विभागीय टीम पूरे जंगल में सर्च अभियान चलाकर अवैध कटान की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed