{"_id":"0b37e53045754372128c42f17afc6e72","slug":"women-brunt-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिहुंता में झुलसी महिला की टांडा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिहुंता में झुलसी महिला की टांडा में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहुंता में संदिग्ध हालात में बुरी तरह से झुलसी विवाहिता की टांडा अस्पताल में मौत हो गई है। महिला को पहले चुवाड़ी अस्पताल लाया गया था जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
महिला की पहचान तेईस वर्षीय विवाहिता सोनिया पत्नी नसीब सिंह गांव पंजला के रूप में हुई है। महिला के ससुराल पक्ष ने पुलिस को दिए बयान में स्टोव फटने से महिला के आग की चपेट में आने की बात कही है। पुलिस को इस मामले की भनक मिलने पर वह भी मौके पर पहुंच गई, जहां मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है। तो वहीं पुलिस ने मृतिका के ससुराल और मायके के पक्ष के बयान भी दर्ज किए हैं। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामले की छानबीन तेज कर दी है। विवाहिता की मौत का यह मामला उलझता जा रहा है। बुधवार देर शाम तक ससुराल और मायके पक्ष के बीच इस मामले को लेकर बहस चलती रही। उधर इस मौके पर मौजूद डीएसपी डलहौजी संतोष शर्मा ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। जबकि मामला स्पष्ट न होने की स्थिति में अभी तक किसी को भी आरोपी नहीं बनाया गया है। संतोष शर्मा ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज करने से पहले पूरी तरह से छानबीन कर लेना चाहती है।
विज्ञापन