फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   without mask corona sample taken of 52 people

बिना मास्क घूमने वाले 52 लोगों के लिए सैंपल

Thu, 12 Aug 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
without mask corona sample taken of 52 people
मंगला में बिना मास्क घूमने वाले लोगों के कोरोना सैंपल के लिए प्रक्रिया पूरी करते डॉक्टर प्रतीक च? - फोटो : Chamba
चंबा। मंगला पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना मास्क सड़क पर घूमने वाले लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। वीरवार को टीम ने डॉ. प्रतीक चंद्रा की अगुवाई में मंगला में नाका लगा रखा था। इस दौरान बाजार और सड़क पर बिना मास्क घूमने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही थी। जो भी व्यक्ति सड़क पर बिना मास्क घूमते हुए दिखा, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहले उसकी मोबाइल से फोटो खींची और उसके बाद उसे कोरोना जांच के लिए सैंपल देने को कहा गया।
विज्ञापन

कई लोगों ने सैंपल देने से इंकार भी किया लेकिन, टीम ने जिला प्रशासन के आदेशों का हवाला देकर उन्हें सैंपल देने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान टीम ने करीब 52 लोगों के सैंपल लिए, जिन्हें कोरोना जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की आरटीपीसी लैब में भेजा गया है। ये सभी लोग मंगला बाजार में बिना मास्क घूम रहे थे। अगर किसी व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आती है तो उसके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल भी लिए जाएंगे। टीम में डॉ. प्रतीक चंद्रा के साथ फार्मासिस्ट रितेश और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चमन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed