{"_id":"628e66eabb44427abd72e1d3","slug":"with-jcb-due-to-rising-water-level-chamba-news-sml4100430101","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावी नदी के रास्ते जेसीबी लेजाना चालक को पड़ गया महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावी नदी के रास्ते जेसीबी लेजाना चालक को पड़ गया महंगा
विज्ञापन
करियां के पास रावी नदी में पानी के बीच फंसी जेसीबी। संवाद
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। रावी नदी के रास्ते जेसीबी को दूसरे छोर पर ले जाना चालक और उसके साथी को महंगा पड़ गया। करियां के पास रावी के बीच पहुंचने पर अचानक जलस्तर बढ़ गया। इससे दोनों नदी के बीच में फंस गए। जलस्तर बढ़ने से जेसीबी पानी में डूबने लगी। यह देखकर चालक और साथी ने चिल्लाना शुरू कर दिया। यह घटना बुधवार दोपहर 12 बजे की है। पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि जेसीबी भी बहने लगी। दोनों की मदद के लिए आसपास लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन किसी की भी हिम्मत नदी में उतरने की नहीं हुई।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने सबसे पहले चमेरा प्रबंधन से सुरंग का पानी बंद करने के लिए कहा। सुरंग का पानी बंद होने से नदी का जलस्तर थोड़ा कम हुआ तो दमकल कर्मियों ने जेसीबी तक सीढ़ी पहुंचाकर चालक और उसके साथी को निकाला। रेस्क्यू अभियान में करीब एक घंटे का समय लगा।
जेसीबी रावी नदी में क्यों उतरी, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। जिला फायर अधिकारी गोपाल दास ने बताया कि करियां में रावी नदी में जेसीबी फंसी थी। चालक और उसके साथी को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया है।
विज्ञापन
--