{"_id":"64ad99db76195c82620ad787","slug":"will-gherao-if-not-decided-on-spokesperson-designation-chamba-news-c-88-1-ssml1004-2879-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: प्रवक्ता पदनाम पर निर्णय न लिया तो करेंगे घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: प्रवक्ता पदनाम पर निर्णय न लिया तो करेंगे घेराव
Tue, 11 Jul 2023 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश स्नातकोत्तर शारीरिक शिक्षक संघ जिला चंबा की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान अनिल भारद्वाज और मुख्य सलाहकार योगेश चौणा ने की। इसमें विशेष चर्चा प्रवक्ता पदनाम और आरएंडपी रूल्स पर की गई। कहा कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट शिमला ने जो शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता का पदनाम उन्हें दिया है उस निर्णय को विभाग अमलीजामा नहीं पहना रहा है जो बहुत निंदनीय और खेदपूर्ण है। अभी हाल ही में स्नातकोत्तर शारीरिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से उनके सचिवालय में मिला।
उन्होंने आश्वासन दिया था कि मांग को जल्द पूरा कर दिया जाएगा लेकिन 12 दिन बीतने के बाद भी शिक्षा विभाग उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। यह अपने आप में ही खेदपूर्ण है। जिला चंबा स्नातकोत्तर शारीरिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि डीपीई योग्यता प्राप्त है और उच्च न्यायालय शिमला का निर्णय भी जिन डीपीई के पक्ष में आया है। उन्हें जल्द प्रवक्ता पदनाम दिया जाए अन्यथा उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि यदि 12 जुलाई तक शिक्षा विभाग प्रवक्ता पदनाम और आरएंडपी रूल्स का निर्णय नहीं लेता है तो शिक्षा निदेशक उच्च का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर सचिव जगजीत सिंह, वीर सिंह राणा, अशोक शर्मा, अजय मनु, मनजीत सिंह, मुनीष शर्मा, प्रीतम सिंह, विवेक गर्ग, राकेश शर्मा, अजय ठाकुर समेत अन्य डीपीई मौजूद रहे।