{"_id":"6507352a8f29701903062274","slug":"where-the-saplings-of-the-players-were-to-be-prepared-hemp-plants-are-flourishing-there-chamba-news-c-399-1-sml1003-42071-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जहां तैयार होनी थी खिलाड़ियों की पौध, वहां लहलहा रहे भांग के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जहां तैयार होनी थी खिलाड़ियों की पौध, वहां लहलहा रहे भांग के पौधे
Sun, 17 Sep 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
प्रवीण कुमार
चंबा। खिलाड़ियों की पौध तैयार करने के लिए जहां इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाना था, वहां आज भांग के पौधे लहलहा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री रहे राकेश पठानिया ने चंबा में इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी।
आज हालात यह हैं कि पुलिस मैदान बारगाह से अब इसकी शिलान्यास पट्टिका भी गायब है। निर्माण स्थल पर भांग के पौधों के साथ झाड़ियों की भरमार है। पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने तीन वर्ष पहले इंडोर स्टेडियम का निर्माण एक साल के भीतर करने की बात कही थी। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी एक वर्ष पहले इस इंडोर स्टेडियम को बनाने की चंबा में घोषणा की थी, लेकिन दोनों मंत्रियों की घोषणाएं सिर नहीं चढ़ पाई हैं।
अब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। मौजूदा सरकार भी युवाओं के लिए इस इंडोर खेल स्टेडियम को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।
अभी तक सरकार के किसी विधायक या मंत्री ने इस स्टेडियम को लेकर संबंधित विभाग से कोई समीक्षा नहीं की है। पुलिस मैदान बारगाह में इंडोर स्टेडियम की शिलान्यास पट्टिका से स्टेडियम का नाम और शिलान्यास की जानकारी गायब कर दी गई है। इसे देख यही लगता है कि यहां इंडोर स्टेडियम शायद ही बन पाएगा। इस स्टेडियम के निर्माण पर दस करोड़ की धनराशि व्यय की जानी थी, लेकिन यह धनराशि कब खर्च होगी। इसको लेकर युवाओं में असमंजस बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रूपेश रजवाल ने बताया कि इंडोर स्टेडियम के निर्माण को लेकर भूमि स्थानातंरण के लिए प्रस्ताव बनाकर उपायुक्त के जरिये सरकार को जा चुका है। भूमि खेल विभाग के नाम पर होने के बाद आगामी प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा।
इंडोर शूटिंग रेंज का भी होगा निर्माण
इंडोर स्टेडियम में वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जूडो, रेसलिंग, बास्केटबाल, बॉक्सिंग समेत अन्य इंडोर गेम्स खेलने का प्रबंध होगा। इसके अलावा यहां इंडोर शूटिंग रेंज का भी निर्माण होगा, जहां युवा अपनी प्रतिभा को निखार पाएंगे।