{"_id":"653a9d62cd8638b335011adb","slug":"when-it-broke-it-was-tied-to-an-electric-pole-and-supplied-chamba-news-c-399-1-sml1003-58598-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: टूट गया तो जुगाड़ से बांधे बिजली के खंभे से दे दी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: टूट गया तो जुगाड़ से बांधे बिजली के खंभे से दे दी सप्लाई
Thu, 26 Oct 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंबा के बरमाणी गांव के पास हादसे को न्यौता देता बिजली का पोल।स्त्रोत:जागरूक पाठक
चांजू (चंबा)। बिजली बोर्ड की लापरवाही तो देखिए, टूटे हुए खंभे के सहारे उपभोक्ताओं के लिए विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। यह खंभा कभी भी गिर सकता है। ऐसे में इसे रस्सी के सहारे बांध दिया गया है।
इसी खंभे के नीचे से गुजरने वाले रास्ते से रोजाना स्कूली विद्यार्थी, महिलाएं और ग्रामीण आते-जाते हैं। यहां से स्कूल करीब 500 मीटर दूर है, जबकि 200 मीटर दूर बरमाणी गांव है। ऐसे में बिजली बोर्ड का यह जुगाड़ बड़े हादसे को न्योता देता प्रतीत हो रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि टूटे हुए खंभे को जल्द न बदला गया तो वे अगले माह बिजली बिलों का भुगतान नहीं करेंगे।
चुराह विधानसभा क्षेत्र की चांजू पंचायत के तहत नगोड़ी ट्रांसफार्मर से बरमाणी गांव के लिए इसी खंभे से सप्लाई दी गई है। हल्की सी हवा भी चलती है तो क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बंद हो जाती है। लोगों की मानें तो विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से कई बार इस खंभे को बदलने के लिए कहा गया, लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों में चैन लाल, प्रेम चंद, अजीत कुमार, पुन्नू राम, कर्म सिंह और राजू ने बताया कि बिजली बोर्ड प्रबंधन की यह लापरवाही किसी दिन भारी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि हर माह बिजली बिलों की अदायगी करने के बाद भी बार-बार बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। बिजली बिल समय पर न भरो तो बोर्ड के कर्मचारी कनेक्शन काटने के लिए पहुंच जाते हैं, लेकिन जब सुविधाएं देने की बात आती है तो लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ किया जाता है।
अकसर हवा चलने या बारिश के दिनों में क्षेत्र के गांवों में बिजली गुल पड़ जाती है। इसका खामियाजा, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने बताया कि यदि समयानुसार बोर्ड प्रबंधन ने टूटे हुए बिजली के खंभे की जगह नया खंभा नहीं लगाया तो वे अगले माह बिजली बिलों की अदायगी नहीं करेंगे। उधर, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता परवेश कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। टूटे खंभे को बदलकर जल्द ही नया खंभा स्थापित करवा दिया जाएगा।
--