फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wheels of vehicles stopped on dozens of roads, power failure in many places

Chamba News: दर्जनभर सड़कों पर थमे वाहनों के पहिये, कई जगह बिजली गुल

Thu, 01 Jun 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 01 Jun 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Wheels of vehicles stopped on dozens of roads, power failure in many places
चंबा। जून के पहले दिन भी चंबा में बारिश के चलते हालात सामान्य नहीं हो पाए। जिले के निचले क्षेत्रों में होने वाली हल्की बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने से दर्जनभर सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वहीं दो ट्रांसफार्मर बंद रहने से दर्जनभर गांवों में अंधेरा पसरा रहा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खैर, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारी और मशीनरी पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारु करने के लिए वीरवार देर शाम तक जुटे रहे। चुराह उपमंडल के तहत आते नकरोड़-चांजू-मार्ग कठवाड घारा के पास भूस्खलन होने से यातायात के लिए बंद पड़ गया। वीरवार दोपहर 1:40 बजे पहाड़ी से भूस्खलन होने से पत्थर और मलबा सड़क पर आकर गिरा। गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरा, उस दौरान कोई वाहन वहां से आवाजाही नहीं कर रहा था अन्यथा बडा हादसा हो सकता था। भूस्खलन की वजह से ग्राम पंचायत बघेईगढ़, चांजू,चरड़ा और देहरा का संपर्क नकरोड़ से पूरी तरह से कट गया है। वहीं, सालहवी-पधरोटू, कल्हेल-बल्लीघ्राट-छतरी, मेड़ा-जखराल-कुठेड, कैंथली-विदरोह समेत अन्य संपर्क सड़कों पर देर शाम तक वाहनों की आवाजाही आरंभ नहीं हो पाई। सड़कें बंद होने से स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी। लोगों को मीलों पैदल सफर तय कर अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। एडीएम अमित मेहरा ने बताया कि जिले में बारिश के चलते पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारु करवाने के लिए विभागीय मैन पावर और मशीनरी जुटी हुई है। जल्द व्यवस्थाएं बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed