फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   weather

जिले में दूसरे दिन भी खत्म नहीं हुई मौसम की दुश्वारियां

Fri, 29 Nov 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
weather
बर्फबारी के बाद खज्जियार-लक्कडमंडी में मस्ती करने पहुंचे पर्यटक। - फोटो : Chamba
चंबा। जिले में शुक्रवार को बर्फबारी और मूसलाधार बारिश ने लोगों की दुश्वारियों को बढ़ाने का ही काम किया। जिले की पर्यटन नगरी डलहौजी, लक्कडमंडी, आहला, पौलहाणी, खज्जियार में बर्फबारी में पर्यटकों ने जमकर बर्फबारी का आनंद उठाया। बर्फबारी के बाद सड़कों पर फिसलन के चलते कई रूटों पर शुक्रवार को यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। बर्फबारी और मूसलाधार बारिश के चलते जिले में तापमान शून्य डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया। ठंड से बचने के लिए लोग आग सेंकते नजर आए।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि कबायली क्षेत्र भरमौर की मणिमहेश, कुगति, भरमाणी, सुप्पा, चौबिया, बडग्रां, तुदांह, क्वारसी, छतराड़ी, घटोर, दियोल, न्याग्रां की ऊपरी चोटियों में चार से आठ इंच और निचले गांव सुप्पा, कुगति में चार से छह इंच ताजा हिमपात हुआ है। वहीं, पर्यटन नगरी डल्हौजी के तहत डैनकुंड में सात से आठ इंच, आहला में तीन इंच, लक्कडमंडी में चार से छह इंच बर्फबारी हुई है। किहार सेक्टर के तहत आती ऊपरी चोटियों में दो से ढाई फीट, जबकि निचले क्षेत्रों में छह इंच से लेकर एक फीट तक बर्फबारी हुई है। पिछली डियूर, कंधवारा, खजरियाली, मंदराला, किलोड़, तलाई, चौंडी की घोड़ी, प्रियुंगल, लंगेरा, खुंडी मराल, तलाई, गढ़माता में बर्फबारी के बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। जिले में बीते दो दिनों से होने वाली मूसलाधार बारिश और बर्फबारी ने जहां लोगों को घरों में ही कैद करने का काम किया। वहीं, दूसरी ओर मवेशी पालकों की दिक्कतों को भी बिगड़ते मौसम ने काफी हद तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

इनसेट
लक्कडमंडी-खज्जियार मार्ग देर रात दस बजे बर्फबारी के चलते यातायात के लिए बंद रहा। ऐसे में खज्जियार से डलहौजी और डलहौजी से खज्जियार का रुख करने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची लोनिवि की मशीनरी ने देर रात एक बजे यातायात सुचारु करवा दिया। यातायात व्यवस्था सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, लोनिवि के वर्क इंचार्ज दीनानाथ ने बताया कि लोनिवि ने खज्जियार लक्कडमंडी मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवा दिया है। कहा कि जब भी जरूरत पड़ेगी जेसीबी से मार्ग को बहाल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
चंबा-जोत-चुवाड़ी मार्ग जोत पर यातायात ठप
चंबा-जोत-चुवाड़ी मार्ग जोत पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद यातायात बंद करवा दिया गया है। शुक्रवार को दूसरी बार बर्फबारी के चलते निगम सहित अन्य वाहनों को वाया बनीखेत होकर ही अपने निर्धारित रूटों के लिए भेजा जा रहा है। आरएम चंबा हितेंद्र पठानिया ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए जोत मार्ग पर बर्फबारी के बाद फिसलन बढ़ जाने से बसों को वाया बनीखेत भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed